पत्नी की हत्या के बाद बहन को गोली, फिर बैंककर्मी ने की खुदकुशी
पत्नी की हत्या के बाद बहन को गोली, फिर बैंककर्मी ने की खुदकुशी
लखनऊ, 20 अगस्त 2026
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।यहां एक बैंककर्मी महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत दिव्या मिश्रा के रूप में हुई है। आरोप है कि वारदात को उनके पति मानस मिश्रा ने अंजाम दिया, जो पहले से उनकी घात में बैठा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
आईजी लखनऊ अपर्णा कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आईसीआईसीआई बैंक के बाहर मानस मिश्रा ने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर अपनी बहन को गोली मार दी और उसके बाद सुसाइड कर ली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कार से पहुंचे मानस ने फोन कर महिला रिलेशनशिप मैनेजर को आईसीआईसीआई बैंक के बाहर बुलाया था। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को गोली मार दी और वहां से फरार हो गया।
गोली चलने की आवाज सुनते ही बैंक के अन्य कर्मचारी और आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। दिव्या को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पत्नी की हत्या के बाद मानस हुसड़िया स्थित घर पहुंचा, जहां उसने अपनी अविवाहित बहन तूलिका को भी गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक के बाद एक हुई इन घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और वारदात के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।
Add Comment