दिल्ली की महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक मदद, ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ शुरू

नई  दिल्ली, 01 अगस्त 2026


दिल्ली सरकार आज 1 अगस्त से ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ शुरू करने जा रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता मिलेगी। सरकार ने 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए ₹5,110 करोड़ का प्रावधान किया है। योजना के पूरी तरह लागू होने के बाद दिल्ली की 17 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिलने का अनुमान है।


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “1 अगस्त से दिल्ली की महिलाओं के जीवन में सम्मान का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। आज से दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुल गया है। किसी बहन के लिए यह अपने नाम की पहली बचत होगी, किसी के लिए दवा, किताब या घर की कोई जरूरी चीज और किसी के लिए यह एहसास कि अब अपनी हर आवश्यकता के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा।” उन्होंने आगे लिखा, ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत हर पात्र महिला को प्रतिमाह 2,500 रुपए का आर्थिक संबल मिलेगा। यह राशि केवल खाते में नहीं जाएगी, यह आत्मविश्वास जगाएगी, निर्णय लेने की शक्ति बढ़ाएगी और जीवन को अपने ढंग से जीने का साहस देगी। सभी पात्र महिलाएं दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेवसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।’


योजना के लिए 21 से 60 वर्ष की वे महिलाएं पात्र होंगी, जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख तक है। आयकर देने वाली, GST फाइल करने वाली, सरकारी कर्मचारी या पहले से किसी अन्य सरकारी योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाली महिलाएं इसके लिए पात्र नहीं होंगी। चार पहिया वाहन रखने वाले परिवार, सालाना 2,400 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने वाले परिवार और सरकारी विभागों या PSU में कार्यरत सदस्य वाले परिवार भी योजना से बाहर रहेंगे। तीन से अधिक बच्चों वाली या आपराधिक रिकॉर्ड वाली महिलाएं भी इसका लाभ नहीं ले सकेंगी।


योजना में लाभार्थियों को सहायता राशि पाने के दो विकल्प दिए गए हैं। एक विकल्प में ₹1,500 हर महीने RD या FD में और ₹1,000 CBDC वॉलेट में जमा होंगे, जिसका इस्तेमाल स्वीकृत जरूरी वस्तुओं की खरीद के लिए किया जा सकेगा। दूसरा विकल्प पूरी ₹2,500 की राशि को RD या FD में लेने का है। योजना का उद्देश्य आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि स्कूल में दाखिले, APAR और ABHA ID, समय पर टीकाकरण, ‘पोषण’ ट्रैकर में पंजीकरण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ और स्वच्छ भारत अभियान जैसी पहलों में भागीदारी को बढ़ावा देना भी है। साथ ही महिलाओं को स्वयं-सहायता समूहों और कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। योजना के लिए आवेदन विशेष दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.