सचिव विनोद कुमार सुमन ने की समीक्षा बैठक; चारधाम, कैलाश मानसरोवर और कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर विशेष फोकस

उत्तराखंड में मानसून अलर्ट: ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश, 27 से 29 जुलाई तक कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में सक्रिय मानसून और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों में तेजी लाने तथा विशेष रूप से बंद ग्रामीण सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश दिए।


सचिव ने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और संबंधित एजेंसियों को सभी बंद मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर खोलने को कहा, ताकि प्रभावित क्षेत्रों तक राहत और आवश्यक सेवाएं बिना बाधा पहुंच सकें। साथ ही राज्य के प्रमुख बांधों और बैराजों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।


आईएमडी के अनुसार 27 जुलाई को देहरादून और बागेश्वर, 28 जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और देहरादून तथा 29 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


बैठक में चारधाम यात्रा, कैलाश मानसरोवर यात्रा और कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। पर्वतीय क्षेत्रों में आवश्यकता पड़ने पर रात्रिकालीन वाहन संचालन नियंत्रित करने, चारधाम में रात्रि विश्राम करने वाले यात्रियों का दैनिक विवरण उपलब्ध कराने तथा भीड़ प्रबंधन, चिकित्सा और आपदा प्रतिक्रिया व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए।


सचिव ने आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को 26 जनवरी, 15 अगस्त और उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सम्मानित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जिलों को आपदा प्रबंधन उपकरणों और प्रशिक्षित मानव संसाधनों का विवरण आईडीआरएन पोर्टल पर अपलोड करने तथा विश्व बैंक सहायता प्राप्त यूप्रिपेयर परियोजना के तहत तहसीलों को आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सशक्त बनाने की जानकारी भी दी।


— आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता


#Uttarakhand #Monsoon #OrangeAlert #DisasterManagement #CharDhamYatra #KanwarYatra #VinodKumarSuman #Yugvarta

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.