गर्मियों के लिए अमृत समान है नारियल पानी,डेली रूटीन में करे शामिल

तेज गर्मी, पसीना और डिहाइड्रेशन के बीच यह शरीर को तुरंत ठंडक और ऊर्जा देता है नारियल पानी । इसमें नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को जल्दी पूरा करते हैं। लेकिन कई बार हम इसे पीते वक्त कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती हैं। सबसे आम गलती है सीधे स्ट्रॉ (पाइप) लगाकर नारियल पानी पीना। सड़क किनारे मिलने वाले नारियल में कई बार गंदे स्ट्रॉ का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में बैक्टीरिया या कीटाणु सीधे शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और पेट से जुड़ी समस्याएं, जैसे संक्रमण, उल्टी या दस्त हो सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि नारियल पानी को हमेशा एक साफ गिलास में निकालकर पिया जाए। दूसरी बड़ी गलती है बिना जांचे नारियल पानी पी लेना। ताजा नारियल पानी हमेशा साफ और पारदर्शी होता है। अगर पानी मटमैला दिखे, उसमें हल्का पीलापन हो या अजीब सी गंध आए, तो समझ जाइए कि वह खराब हो चुका है। ऐसे नारियल पानी को पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कई बार नारियल के अंदर फंगस या काले धब्बे भी दिखाई देते हैं। ऐसे नारियल पानी को गलती से भी नहीं पीना चाहिए।

तीसरी गलती है नारियल कटने के बाद उसके पानी को देर तक रखकर पीना। नारियल पानी जितना ताजा हो, उतना ही फायदेमंद होता है। अगर इसे काटने के बाद लंबे समय तक खुला छोड़ दिया जाए, तो उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि नारियल कटते ही उसका पानी पी लिया जाए।

साफ-सफाई का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। जो व्यक्ति नारियल काट रहा है, उसका चाकू और हाथ साफ होने चाहिए। अगर उपकरण गंदे होंगे, तो पानी भी दूषित हो सकता है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.