Breaking News :

उत्तराखंड में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल तय: कई IAS अधिकारियों के विभाग बदलेंगे

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा नीट यूजी 2026 विवाद : FAIMA ने दाखिल की याचिका

गर्मियों के लिए अमृत समान है नारियल पानी,डेली रूटीन में करे शामिल

पॉलिटिक्स से दूर, फिटनेस के दीवाने, लग्जरी लाइफ के दीवाने ऐसे थे मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव

गर्मियों में शहद का सेवन हानिकारक या लाभदायक, जानें

CBSE 12th Result 2026 Declared: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में 85.20% स्टूडेंट्स पास

India Slams China Over Pakistan Support Claim

India Unveils ₹1.5 Billion Maritime Insurance Pool with Sovereign Backing to Shield Shipping Risks

NEET Row Sparks Political Storm

India’s Energy Push Takes Center Stage in PM Modi’s Five-Nation Tour

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Wednesday, 13 May 2026

गर्मियों में शहद का सेवन हानिकारक या लाभदायक, जानें

गर्मियों में गर्म तासीर वाली चीजों के सेवन को कम करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि पहले से ही बाहरी वातावरण गर्म होता है और शरीर के अंदर भी पित्त बढ़ने लगता है। ऐसे में शरीर बाहरी और आंतरिक गर्मी से प्रभावित होता है। यही कारण है कि गर्मियों में ठंडी तासीर वाली चीजों की मांग बढ़ जाती है और गर्म तासीर वाली चीजों को किनारे कर दिया जाता है, लेकिन इसी के साथ एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या गर्मी में शहद का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। आयुर्वेद में शहर को अमृत माना जाता है, लेकिन उसकी तासीर गर्म और नमी देने वाली होती है।


शहद की तासीर 


आयुर्वेद में शहद को अमृत माना जाता है, लेकिन उसकी तासीर गर्म और नमी देने वाली होती है। गर्मियों में पहले ही वायुमंडल में ताप और नमी होती है। ऐसे में क्या गर्मियों में शहद का सेवन करना सही रहेगा। आयुर्वेद मानता है कि भले ही शहद की तासीर गर्म होती है, लेकिन उसे 'योगवाही' द्रव्य भी कहा गया है यानी शहद को जिस वस्तु के साथ मिलाकर लिया जाए, वो वैसे ही गुण आत्मसात कर लेता है।


अगर आप शहद का सेवन ठंडी तासीर वाली चीजों के साथ मिलाकर करेंगे, तो वो शरीर को ठंडा रखने में मदद करेगा। यानी वो अपने मूल स्वभाव को छोड़कर ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थ के गुणों को शरीर के भीतर गहराई तक पहुँचाने का काम करता है।



शहद का सेवन सीधे तौर पर करने से ये शरीर का पित्त बढ़ाकर गर्मी और जलन पैदा कर सकता है। उदाहरण के तौर पर गर्मियों में आप शहद का सेवन मिट्टी के घड़े के पानी के साथ मिलाकर सुबह कर सकते हैं। इसमें नींबू मिलाकर सुबह खाली पेट लें। ये शरीर को ठंडा रखने में मदद करेगा और वजन को भी नियंत्रित रखेगा।


गर्मियों में सत्तू का सेवन हर घर में किया जाता है। कुछ लोग मीठा सत्तू लेना पसंद करते हैं और उसमें चीनी का प्रयोग करते हैं, लेकिन चीनी की बजाय सत्तू में शहद का प्रयोग किया जा सकता है। यह शरीर को ठंडक और ऊर्जा दोनों प्रदान करेगा। यह मिश्रण न केवल शरीर को हाइड्रेटेड रखेगा, बल्कि मांसपेशियों की थकान को भी पल भर में दूर कर देगा।


शहद को दोपहर के वक्त दही के साथ भी लिया जा सकता है। शहद और दही का मिश्रण एक बेहतरीन प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है और लू से बचाने में भी मदद करता है। 


घी के साथ न करें शहद का सेवन 


इसके साथ ही ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि शहद को कभी भी घी के साथ न लें। यह विरुद्ध आहार की श्रेणी में आता है। दोनों का साथ में सेवन करने से शरीर में अधिक गर्मी बनने लगती है और वात और पित्त का असंतुलन भी होता है।


गर्मियों में शहद का सेवन करना है तो इसका सही combination बनाएं। इसके 'योगवाही' गुण की वजह से इसका सेवन हर मौसम में किया जा सकता है। 

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.