Breaking News :

प्याज और आंवला रस का मिश्रण बालों के लिए उपयोगी, गर्मियों में बालों में देगा पोषण

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पांच विकेट से हराया, टॉप पर पहुंची आरसीबी

14 वर्षीय किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म; नवजात के पिता के खिलाफ मामला दर्ज: पुलिस

तरबूज: पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर गर्मियों का खजाना..

बंगाल को टेरर का, माफिया राज का और कटमनी व करप्शन का अड्डा बना दिया TMC ने: योगी आदित्यनाथ

महिला आरक्षण बिल: लोकसभा में आमने सामने हुए अमित शाह और अखिलेश, ओम बिरला को करना पड़ा हस्तक्षेप

भारत दुनिया के सबसे एडवांस एआई बाजारों में शामिल: OPENAI

रूस ने ईरान के यूरेनियम संवर्धन स्टॉक के मुद्दे को हल करने के लिए दिया एक नया ऑफर

आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने प्रदान की जेड सुरक्षा

तमिलनाडु: कन्याकुमारी के नागरकोइल में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, उमड़ी भारी भीड़

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 16 April 2026

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पांच विकेट से हराया, टॉप पर पहुंची आरसीबी

इंडियंन प्रीमियर लीग 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया है. लखनऊ सुपर जायंट्स के दिए 147 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने 15.1 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. आरसीबी टीम के लिए विराट कोहली ने 49 रन बनाए. जितेश शर्मा 23 रन और कप्तान रजत पटीदार 27 रन बनाए.


लखनऊ सुपर जायंट्स के दिए 147 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी की शुरुआत विराट कोहली और फिल साल्ट ने की. इसके बाद दूसरे ओवर में प्रिंस यादव ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहला झटका दिया. उन्होंने फिल साल्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया. साल्ट 8 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हुए.


इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर पडिक्कल को आउट कर आवेश खान ने इस साझेदारी को तोड़ी. पडिक्कल 10 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद आवेश खान ने विराट कोहली को आउट कर आरसीबी को तीसरा झटका दिया. कोहली 34 गेंद पर 49 रन बनाकर आउट हुए.


इसके बाद प्रिंस यादव ने एक ही ओवर में आरसीबी के कप्तान रजत पदीटार और जितेश शर्मा को आउट किया. पटीदार 13 गेंद पर 1 चौका और 3 छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए. जितेश शर्मा सिर्फ 9 गेंद पर 23 रन बनाए. आखिरी में रोमारियो शेफर्ड और टिम डेविड ने 8-8 गेंदों पर नाबाद 14-14 रन बनाकर आरसीबी को जीत दिलाई.


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम 146 रनों पर सिमट गई है. लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 32 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली. मुकुल चौधरी ने 28 गेंद पर 39 रन बनाए. वहीं आयुष बदोनी ने 24 गेंदों पर 38 रनों का योगदान दिया. आरसीबी के लिए रसीख सलाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 4 विकेट अपने नाम किए. वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट चटकाए. क्रुणाल पांड्या ने 2 विकेट लिए. इसके अलावा जोश हेजलवुड को एक सफलता मिली.

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.