प्याज और आंवला रस का मिश्रण बालों के लिए उपयोगी, गर्मियों में बालों में देगा पोषण
बंगाल को टेरर का, माफिया राज का और कटमनी व करप्शन का अड्डा बना दिया TMC ने: योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार (16 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल के बाराबनी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि मैं आपसे इस बात की अपील करने आया हूं कि जिन लोगों के कारण पिछले 15 वर्षों से बंगाल के सामने पहचान का संकट है, जिन्होंने बंगाल को टेरर का, माफिया राज का और कटमनी व करप्शन का अड्डा बना दिया हो, वो TMC अब नहीं चाहिए. इन लोगों ने यहां पर आम जनमानस के सामने, नौजवानों के सामने, बेटी-बहनों के सामने भय का माहौल पैदा किया है। इनके कारण माफिया पैदा हुए हैं... ये माफिया प्रवृत्ति, बीजेपी इसे समाप्त करेगी, बीजेपी का यह संकल्प है."
सीएम योगी ने कहा कि बहनों और भाइयों आज आप देख रहे होंगे जब उत्तर प्रदेश के अंदर माफिया की हड्डी और पसली को यूपी का बुलडोजर ठीक करता है और उसकी संपत्ति को अपने कब्जे में लेकर के गरीबों का आवास बनाती है तो माफिया राज समाप्त हो जाता है. आज यूपी में ना कर्फ्यू है ना दंगा है, यूपी में अब सब चंगा है. याद करिए पहले राम जन्मभूमि के लिए हमें आंदोलन करना पड़ता था, राम भक्तों पर गोलियां चलती थी. मुझे अभी एक प्रकार सेवक मिला है यहां पर और राम भक्त कह रहा था कि मुझ पर 1990 में ये टीएमसी की पार्टनर पार्टी समाजवादी पार्टी ने गोलियां चलवाई थी.
सीएम ने कहा कि अब अयोध्या में भगवान राम का दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर बनकर के खड़ा हो गया है, क्या कांग्रेस रोक पाई? क्या समाजवादी पार्टी रोक पाई? क्या टीएमसी रोक पाएगी? इसकी गारंटी केवल और केवल मोदी की ही गारंटी हो सकती है, मोदी है तो मुमकिन है. ये गारंटी केवल बीजेपी दे सकती है, कि दंगा नहीं होगा, कर्फ्यू नहीं लगेगा लेकिन गौ माता को कटने नहीं देंगे और हिंदुओं को बटने नहीं देंगे.
जनता के पैसे TMC के गुंडे हड़प लेते हैं- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी जो सपना देखा था, वह आज हमारे PM मोदी के नेतृत्व में पूरा हो गया है. कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया गया है. कश्मीर में भी अब भारतीय कानून उसी तरह लागू होता है, जैसे बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश में होता है... हमें अब TMC नहीं चाहिए, जिसने पिछले 15 सालों से बंगाल को पहचान के संकट से गुजारा है, जिसने बंगाल को आतंक, माफिया राज और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है... जहाँ एक तरफ PM मोदी दिल्ली से जनता के लिए पैसा भेजते हैं, वहीं TMC के गुंडे उस पैसे को हड़प लेते हैं."
Add Comment