मिडिल ईस्ट में तनाव:सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज़
देहरादून में PM मोदी का संभावित दौरा, एक्सप्रेस-वे समेत कई प्रोजेक्ट्स की सौगात
PM Narendra Modi के 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे की संभावना जताई जा रही है। राज्य सरकार इस प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों में जुट गई है, हालांकि अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री देहरादून में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर सकते हैं। इनमें दिल्ली–देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे, टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट का उद्घाटन और पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार सहित बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना की आधारशिला शामिल है।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का पहले 4 अप्रैल को दौरा प्रस्तावित था, लेकिन चुनावी व्यस्तताओं के चलते इसे टाल दिया गया था। अब इसे 14 अप्रैल के लिए पुनर्निर्धारित किए जाने की संभावना है।
राज्य सरकार और प्रशासन इस संभावित दौरे को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। देहरादून में कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह दौरा होता है, तो इससे उत्तराखंड को बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिल सकती है, जिससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी।
Add Comment