Breaking News :

मिडिल ईस्ट में तनाव:सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज़

उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात: भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु ₹461 करोड़ स्वीकृत

विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का लक्ष्य तय :पीएम मोदी

कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाया बोले ;डर का माहौल बना रही टीएमसी, चुनाव जीतने के लिए कर रही है गुंडागर्दी

देहरादून में PM मोदी का संभावित दौरा, एक्सप्रेस-वे समेत कई प्रोजेक्ट्स की सौगात

केदारनाथ धाम में कपाट खुलने से पहले बिछी बर्फ की मोटी चादर

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मामला

बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, ममता, अभिषेक और शत्रु संभालेंगे कमान

पुडुचेरी चुनाव: PM मोदी मैदान में, रोड शो से बढ़ाया माहौल

दिल्ली ने मुंबई को 6 विकेट से हराया, ये लगातार दूसरी जीत

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Saturday, 04 April 2026

बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, ममता, अभिषेक और शत्रु संभालेंगे कमान

TMC Star Campaigners List 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान के लिए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) ने अपने ‘धुरंधरों’ की सूची जारी कर दी है. पार्टी के उपाध्यक्ष सुब्रत बख्शी ने निर्वाचन आयोग को 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट सौंप दी है. इस लिस्ट में अनुभवी राजनेताओं के साथ-साथ फिल्मी सितारों और युवा चेहरों का संतुलन बनाया गया है, जो ममता बनर्जी के ‘मिशन 2026’ को सफल बनाने के लिए राज्य के कोने-कोने में हुंकार भरेंगे.


दिग्गज और ग्लैमर का अनूठा संगम

टीएमसी के स्टार कैंपेनर की लिस्ट में पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी खुद पहले नंबर पर हैं. उनके बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी हैं. सूची की खास बात यह है कि इसमें खेल और ग्लैमर के बड़े नामों को भी जगह दी गयी है. इंटरनेशनल क्रिकेटर यूसुफ पठान और कीर्ति आजाद के साथ-साथ बांग्ला सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रचना बनर्जी, सायंतिका बनर्जी, जून मालिया और राज चक्रवर्ती जैसे लोगों को स्टार प्रचारक बनाया गया है.


युवा चेहरों और अनुभवी नेताओं पर दांव

तृणमूल कांग्रेस ने अपने तेज-तर्रार युवा नेता देवांशु भट्टाचार्य को भी स्टार प्रचारक बनाया है. अनुभवी मंत्रियों और सांसदों जैसे फिरहाद हकीम, अरूप विश्वास, शत्रुघ्न सिन्हा, महुआ मोइत्रा और शताब्दी रॉय को अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदारी दी गयी है. जेल से बाहर आये अणुब्रत मंडल का नाम इस सूची में शामिल होना बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है.


TMC Star Campaigners List 2026: स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट यहां देखें

क्र सं स्टार प्रचारक का नाम क्र सं स्टार प्रचारक का नाम

1 ममता बनर्जी 21 जून मालिया

2 अभिषेक बनर्जी 22 यूसुफ पठान

3 सुब्रत बख्शी 23 रचना बनर्जी

4 चंद्रिमा भट्टाचार्य 24 अदिति मुंशी

5 फिरहाद हकीम 25 जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया

6 अरूप विश्वास 26 प्रतिमा मंडल

7 कल्याण बनर्जी 27 बाबुल सुप्रियो

8 डॉ मानस रंजन भुईयां 28 ममता ठाकुर

9 डॉ शशि पांजा 29 कोयल मल्लिक

10 स्नेहासिस चक्रवर्ती 30 प्रकाश चिक बड़ाईक

11 बीरबाहा हांसदा 31 सिद्दीकुल्लाह चौधरी

12 शत्रुघ्न सिन्हा 32 ऋतब्रत बनर्जी

13 जय प्रकाश मजुमदार 33 राज चक्रवर्ती

14 कुणाल घोष 34 मुशर्रफ हुसैन

15 दीपक अधिकारी (देव) 35 अणुब्रत मंडल

16 महुआ मोईत्रा 36 प्रतीक उर रहमान

17 कीर्ति आजाद 37 ज्योत्सना मांडी

18 शताब्दी रॉय 38 देवांशु भट्टाचार्य

19 पार्थ भौमिक 39 सायंतिका बनर्जी

20 सायोनी घोष 40 श्रीकांत महतो

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.