Breaking News :

मिडिल ईस्ट में तनाव:सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज़

उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात: भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु ₹461 करोड़ स्वीकृत

विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का लक्ष्य तय :पीएम मोदी

कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाया बोले ;डर का माहौल बना रही टीएमसी, चुनाव जीतने के लिए कर रही है गुंडागर्दी

देहरादून में PM मोदी का संभावित दौरा, एक्सप्रेस-वे समेत कई प्रोजेक्ट्स की सौगात

केदारनाथ धाम में कपाट खुलने से पहले बिछी बर्फ की मोटी चादर

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मामला

बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, ममता, अभिषेक और शत्रु संभालेंगे कमान

पुडुचेरी चुनाव: PM मोदी मैदान में, रोड शो से बढ़ाया माहौल

दिल्ली ने मुंबई को 6 विकेट से हराया, ये लगातार दूसरी जीत

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Saturday, 04 April 2026

Summer Healthy Drink: गर्मियों में रोज पिएं छाछ, घर पर बनाएं ये 'मसाला छाछ

How to Make Masala Chaas: गर्मियों की तपिश में अपने शरीर को ठंडक देने के लिए आपको ऐसे खाने-पीने की चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए, जो सिर्फ ताजगी नहीं बल्कि शरीर के लिए भी लाभकारी होती है. आपने लस्सी तो पी होगी मगर उसके नमकीन वर्जन यानी छाछ को ट्राई किया है? अगर नहीं तो इस गर्मी जरूर पिएं. छाछ दही से बनती है और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होती है. इसे पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और बॉडी को ऊर्जा मिलती है. 



अगर आप भी गर्मियों में घर पर बाजार जैसी स्वादिष्ट मसालेदार छाछ पीना चाहते हैं तो यहां हम आपको उसे बनाने की आसान विधि बता रहे हैं. नोट करें रेसिपी और सामग्रियां.


छाछ बनाने के लिए जरूरी सामग्रियां (Ingredients to make Masala Chaas)

ताजी दही- 2 कप

ठंडा पानी- 3 से 4 कप

काला नमक- आधा चम्मच

सेंधा नमक- स्वादानुसार

बारीक कटी हरी मिर्च- 3-4

ताजा धनिया और पुदीना के पत्ते- मुठ्ठीभर

चाट मसाला- आधा चम्मच

भुना जीरा पाउडर- 1 चम्मच

बर्फ के टुकड़े



स्टेप-बाय-स्टेप छाछ बनाने की विधि (Step by Step Masala Chaas Recipe)

1.छाछ मसाला की विधि- छाछ का मसाला बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक ओखली में हरी मिर्च, धनिया और पुदीने के पत्ते को डालकर पीसना है. इसे हल्के दरदरे पेस्ट की तरह बना लें.


2.दही फेंटें- इसके बाद एक बड़े बर्तन में दही डाले और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से दही को फेंट लें. 


3.मसाले डालें- इसके बाद दही में भुना जीरा पाउडर, सेंधा नमक, नमक, चाट मसाला और धनिया-पुदीना का पेस्ट डालकर मिक्स करें.


4.पानी डालें- अगले स्टेप में दही में पानी मिलाकर अच्छे से फेंटें. जब दही का टेक्सचर पतला पानी जैसा न हो जाए तब तक उसे फेंटें और जरूरत पड़ने पर और पानी डाल सकते हैं.


5.तड़का लगाएं- अब इसके बाद आपको इसे तड़का लगाना है तो एक तड़का चम्मच में सरसों का तेल और करी पत्ता डालकर चटकाएं और राई के दाने डालकर फोड़ें. इसके बाद छाछ में डाल दें. आपकी मसालेदार तड़का छाछ तैयार है.


6.सर्विंग सजेशन्स- अब इसे सर्व करने के लिए आपको कांच का गिलास या मिट्टी का कुल्हड़ लेना है. उसमें बर्फ के टुकड़े डालें और छाछ डालकर ऊपर से थोड़ा भुना जीरा छिड़कें.  छाछ पीने का सबसे सही समय लंच का होता है. रोजाना दोपहर के खाने में 1 गिलास छाछ को शामिल करें. इससे आपका पाचन दुरुस्त होता और डिहाइड्रेशन भी नहीं होगी.

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.