यूपी एटीएस का बड़ा धमाका: लखनऊ से 4 आतंकी गिरफ्तार; पाकिस्तान से 'QR कोड' के जरिए ले रहे थे फंडिंग
UP ATS Strikes Big, उत्तर प्रदेश एटीएस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। एजेंसी ने चार ऐसे आतंकियों को गिरफ्तार किया जो देश में आंतरिक माहौल को बिगाड़ने की तैयारी में लगे थे।
यूपी एटीएस ने साकिब, विकास, लोकेश व अरबाब को गिरफ्तार किया। इनके पास से ज्वलनशील पदार्थ, सात मोबाइल फोन, 24 पंपलेट और आधार कार्ड मिले हैं। इनसे पूछताछ जारी है। गैस सिलिंडर और ट्रकों में आगजनी कर दहशत फैलाने की साजिश रची जा रही थी। आरोपियों ने कुछ स्थानों पर छोटी आगजनी की घटनाएं भी कीं।
एटीएस ने गिरोह के मुख्य सदस्य साकिब उर्फ डेविल पुत्र शकील अहमद को शिकंजे में लिया। गिरोह का मुख्य सरगना साकिब उर्फ फैजल, निवासी मेरठ, बताया गया है, जो पेशे से नाई है। साकिब उर्फ डेविल अपने धंधे की आड़ में आतंकी पाकिस्तान हैंडर के संपर्क में रहकर सोशल मीडिया पर देश विरोधी गतिविधियों को संचालित कर रहा था।
एटीएस को सूचना मिली थी कि गिरोह ने दो अप्रैल 2026 को लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की योजना बनाई गई है। टीम ने साकिब, विकास, लोकेश और अरबाब को गिरफ्तार कर लिया।
यह गिरोह प्रतिष्ठित संस्थानों के वाहनों के साथ रेलवे सिग्नल बॉक्स में आगजनी से दहशत फैला रहा था। गिरोह पाकिस्तान के कट्टरपंथी हैंडलर्स और अफगानिस्तान देश के कई नंबरों से जुड़ा था। यह भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम कर रहा था।
आतंकियों के इस गिरोह का मुख्य उद्देश्य भारत में डर का माहौल बनाना था। यह लोग भारत में आगजनी की घटनाओं को अंजाम देकर पाकिस्तान को वीडियो भेजते थे। इसके बाद क्यूआर कोड के माध्यम से पैसे मंगाते थे।
पाकिस्तानी हैंडलर टेलीग्राम इंस्टाग्राम के माध्यम से ओसामा बिन लादेन फतुल्लाह गोरी कश्मीर मुजाहिदीन गजवा ए हिंद से जुड़कर धर्म के आधार पर वाहन जलाकर दहशत फैलते थे। इस गिरोह में साकिब के गांव का अरबाब भी शामिल था।
साकिब ने सोशल मीडिया के माध्यम से विकास गहलावत लोकेश उर्फ पपला को गैंग से जोड़ा था। पाकिस्तानी हैंडलरों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों की गूगल लोकेशन भी भेजी गई थी।
Add Comment