Breaking News :

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड सरकार और आईटीबीपी के मध्य स्थानीय उत्पादों की खरीद के लिए एमओयू साइन

देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा

रूस: क्रीमिया में सेना का विमान क्रैश, हादसे में 29 लोगों की मौत

उत्तराखंड" चारधाम यात्रा 2026ः स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर व्यापक तैयारियां, 1350 डॉक्टरों की तैनाती

उत्तराखंड" मसूरी में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, कैमल बैंक रोड स्थित भवन सील

उत्तराखंड में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव: टोल महंगा, नई फ्लाइट्स शुरू और कचरा अलग करना अनिवार्य

वैश्विक कीमतों में उछाल के बावजूद घरेलू LPG, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: सरकार

कांग्रेस ने असम की आत्मा, शान, पहचान और सुरक्षा से खिलवाड़ किया : प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi Highlights India’s Unity and Spiritual Heritage, Calls Museum a Message for Global Harmony

Chief Minister Yogi directs strengthening of District OTD Cells for the one trillion dollar target

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Wednesday, 01 April 2026

देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा

देहरादून| बुधवार को मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा की. मुख्य सचिव ने कहा कि विभागों द्वारा संचालित राज्य एवं केंद्रपोषित महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा स्टेट प्रगति पोर्टल के माध्यम से ही की जाएगी. उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को इसमें शीघ्र से शीघ्र अपलोड किया जाए.


मुख्य सचिव ने नियोजन विभाग द्वारा तैयार पोर्टल पर इस प्रकार डिजाइन किए जाने के निर्देश दिए कि योजनाओं की विभागवार एवं योजनावार समीक्षा की जा सके. उन्होंने कहा कि विभागों को अपने प्रोजेक्ट्स के विभिन्न स्तर के माइलस्टोन निर्धारित करने होंगे, ताकि धीमी प्रगति वाले और प्रोजेक्ट्स पर नजर रखी जा सके. इससे योजनाओं को निर्धारित समय पर पूर्ण करने में सहायता मिलेगी.


मुख्य सचिव ने पोर्टल में सभी विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार की सभी योजनाओं को भी शामिल किए जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि हम इन योजनाओं से अब तक कितना रोजगार उत्पन्न कर पाए हैं, इसका विश्लेषण भी किया जाना चाहिए. उन्होंने इसके लिए नियोजन विभाग को सभी विभागों की स्वरोजगार से सम्बन्धित योजनाओं का पिछले 3 से 5 सालों का विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार किए जाने के निर्देश दिए ताकि योजनाओं की समीक्षा हो सके और उसकी खामियों को समझकर दूर किया जा सके.


इस अवसर पर मुख्य सचिव ने स्टेट प्रगति पोर्टल का ट्रायल लेते हुए विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों आदि के निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने भवन निर्माण कार्यों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग को मैन पावर और मशीन अपग्रेडेशन को भी अपनी योजनाओं में शामिल किए जाने के निर्देश दिए. उन्होंने इसके लिए हॉलिस्टिक प्लान तैयार किए जाने की बात कही. साथ ही भवन निर्माण में बेसमेंट पार्किंग को अनिवार्य रूप से शामिल किए जाने पर जोर दिया.


इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव श्री सचिन कुर्वे, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, अपर सचिव झरना कमठान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.