Breaking News :

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड सरकार और आईटीबीपी के मध्य स्थानीय उत्पादों की खरीद के लिए एमओयू साइन

देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा

रूस: क्रीमिया में सेना का विमान क्रैश, हादसे में 29 लोगों की मौत

उत्तराखंड" चारधाम यात्रा 2026ः स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर व्यापक तैयारियां, 1350 डॉक्टरों की तैनाती

उत्तराखंड" मसूरी में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, कैमल बैंक रोड स्थित भवन सील

उत्तराखंड में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव: टोल महंगा, नई फ्लाइट्स शुरू और कचरा अलग करना अनिवार्य

वैश्विक कीमतों में उछाल के बावजूद घरेलू LPG, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: सरकार

कांग्रेस ने असम की आत्मा, शान, पहचान और सुरक्षा से खिलवाड़ किया : प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi Highlights India’s Unity and Spiritual Heritage, Calls Museum a Message for Global Harmony

Chief Minister Yogi directs strengthening of District OTD Cells for the one trillion dollar target

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Wednesday, 01 April 2026

कांग्रेस ने असम की आत्मा, शान, पहचान और सुरक्षा से खिलवाड़ किया : प्रधानमंत्री मोदी


बिस्वनाथ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को चुनाव प्रचार के सिलसिले में असम के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बिस्वनाथ जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि हम असम में तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं और यह अटूट विश्वास 'डबल इंजन सरकार' द्वारा राज्य में किए गए विकास कार्यों पर आधारित है। पीएम मोदी ने कहा की आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने सत्ता के लिए असम की पहचान को दांव पर लगाया है। कांग्रेस ने असम के हितों से हमेशा समझौता ही किया है। कांग्रेस का सबसे बड़ा पाप घुसपैठियों को मुख्यधारा में शामिल करने का रहा है। अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए, कांग्रेस ने यहां अवैध कब्जे होने दिए। बाहर से लोग आते थे और जहां मर्जी होती अपनी बस्ती बसा लेते थे। देखते ही देखते असम की लाखों बीघा जमीन अवैध कब्जे के तहत चली गई। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि कांग्रेस, विकास विरोधी है। कांग्रेस, आजाद भारत में भ्रष्टाचार की जननी है। लेकिन असम में तो कांग्रेस ने ऐसे ऐसे पाप किये हैं, जो सिर्फ असम की जनता जानती है। कांग्रेस ने असम की आत्मा, शान, पहचान और सुरक्षा से खिलवाड़ किया है। कांग्रेस का सबसे बड़ा पाप अवैध घुसपैठियों को मुख्यधारा में लाना था। कांग्रेस ने अपने वोट बैंक को बचाने के लिए जमीन पर अवैध कब्जे की अनुमति दी, ताकि वे सत्ता में बने रह सकें। आज, भाजपा जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस के कुशासन ने असम के जंगलों, अभयारण्यों और एक सींग वाले गैंडों को भी नहीं बख्शा।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा-एनडीए को पूरे देश में समर्थन इसलिए भी मिल रहा है, क्योंकि भाजपा विकास भी करती है और विरासत का सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि भी सुनिश्चित करती है। वहीं, कांग्रेस को देश की विरासत से...देश के गौरवमयी इतिहास से नफरत है। असम की जनता भारत रत्न भूपेन हजारिका जी का अपमान भी नहीं भूल सकती। भाजपा-एनडीए सरकार ने महान भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया, लेकिन कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष ने इसका उपहास उड़ाया, मजाक उड़ाई। हमने तो कांग्रेस के भी उन नेताओं का सम्मान किया, जिन्होंने असम और देश के लिए अपना योगदान दिया। लेकिन, कांग्रेस अपने नेताओं को भी भुला देती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित असम के निर्माण में हमारे नौजवानों की बहुत बड़ी भूमिका है। इसके लिए असम में अच्छी सड़कों की, अच्छे ब्रिज की और आधुनिक रेल कनेक्टिविटी की बहुत जरूरत है। इससे खेती को भी फायदा होता है, उद्योगों को भी फायदा होता है और टूरिज्म भी बढ़ता है। यही वो सेक्टर है, जिसमें बहुत बड़ी मात्रा में नौजवानों के लिए, बेटे-बेटियों के लिए रोजगार के अवसर बनते हैं।

उन्होंने कहा कि 10 साल पहले तक, जब कोई असम आता था, तो यहां की बदहाली को देखकर हैरान हो जाता था। लेकिन, आज असम की कनेक्टिविटी को देखकर लोग खुशियों से भर जाते हैं, एक सकारात्मक हैरानी होती है। अभी कुछ समय पहले दुनिया ने असम के वो हाइवे भी देखा है, जहां लड़ाकू विमान उतर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे से गाड़ियां भी गुजरेंगी। सरकार ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे अपनी पहली पानी के अंदर बनी दो-ट्यूब वाली सड़क और रेल सुरंग बना रही है, जिस पर 18,662 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इससे असम के लोगों को फायदा होगा, क्योंकि इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.