Game Changer’ Farmer ID Drive: Rampur Tops Uttar Pradesh by Achieving 100% Target Ahead of Deadline
लखनऊ में आज ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पुस्तक का विमोचन, CM योगी पेश करेंगे विकास के प्रमुख आयाम
लखनऊ। 18 मार्च 2026
योगी आदित्यनाथ बुधवार को लखनऊ में ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पुस्तक का विमोचन करेंगे। प्रदेश सरकार अपने नौ वर्षों के कार्यकाल पूरे होने के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिसमें सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
यह कार्यक्रम लोक भवन सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। इस दौरान वर्ष 2017 से 2026 तक के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों, योजनाओं और नीतियों को पुस्तक के माध्यम से विस्तार से दिखाया जाएगा। सरकार का उद्देश्य इन नौ वर्षों में हुए बदलावों को सरल रूप में लोगों तक पहुंचाना है।
गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ ने पहली बार 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और इसके बाद 25 मार्च 2022 को दूसरी बार शपथ लेकर कार्यभार संभाला। इसी क्रम में सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन किया जा रहा है।
‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पुस्तक में आधारभूत संरचना, कानून व्यवस्था, निवेश, रोजगार, कृषि, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में सरकार के वरिष्ठ मंत्री, अधिकारी और पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

Add Comment