आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-ट्रक की आमने-सामने टक्कर, मासूम बच्ची सहित दो की मौत
गोरखपुर में जनता दर्शन: सीएम योगी ने सुनीं करीब 150 लोगों की समस्याएं, गंभीर बीमारियों के इलाज को दी आर्थिक सहायता का भरोसा
गोरखपुर | 3 मार्च 2026
गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी को भरोसा दिलाया कि इलाज के लिए धन की कमी किसी के रास्ते में बाधा नहीं बनेगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मरीजों को इलाज के लिए आर्थिक मदद की आवश्यकता है, उनके प्रकरणों का आकलन शीघ्र पूरा कर शासन को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से समय पर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे बेझिझक अच्छे अस्पतालों में इलाज करा सकें।
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के पास पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है, सरकार हर समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में भूमि विवाद, दबंगई और बीमारी से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अवैध कब्जे और दबंगई के मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन में आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया, चॉकलेट भेंट की और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित
गोरखपुर में जनता दर्शन: सीएम योगी ने सुनीं करीब 150 लोगों की समस्याएं, गंभीर बीमारियों के इलाज को दी आर्थिक सहायता का भरोसा
गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी को भरोसा दिलाया कि इलाज के लिए धन की कमी किसी के रास्ते में बाधा नहीं बनेगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मरीजों को इलाज के लिए आर्थिक मदद की आवश्यकता है, उनके प्रकरणों का आकलन शीघ्र पूरा कर शासन को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से समय पर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे बेझिझक अच्छे अस्पतालों में इलाज करा सकें।
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के पास पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है, सरकार हर समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में भूमि विवाद, दबंगई और बीमारी से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अवैध कब्जे और दबंगई के मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन में आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया, चॉकलेट भेंट की और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
Add Comment