Breaking News :

वाराणसी में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, सेल्फी ले रहे 4 दोस्तों की मौत; 4 जिंदगी और मौत से जूझ रहे

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा पर एकनाथ शिंदे का आश्वासन, बोले- सरकार आपके साथ है

धमकी देने वालों पर होगी कार्रवाई, उनके आकाओं तक भी पहुंचेंगे: देवेंद्र फडणवीस

टाइगर श्रॉफ के कार्यक्रम के बाद फायरिंग, ड्राइवर समेत दो घायल: मुंबई पुलिस

आरक्षण विवाद पर भड़के 68,500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी, केशव मौर्य के आवास का घेराव

कोलकाता हादसे पर दिलीप घोष ने जताया दुख, आयोजकों को दी सावधानी बरतने की सलाह

शारदीय नवरात्रि विशेष : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, 'विंध्य त्रिकोण' से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, उत्सव के बीच मची अफरा-तफरी

गाजियाबाद में प्लॉट विवाद बना खूनी संघर्ष, गोली लगने से युवक की मौत

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 20 October 2026

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

लखनऊ, 


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फतेहपुर रवाना होने से पहले लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया और दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।


अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मौर्य ने कहा, “समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष कहूँ या सपा बहादुर कहूँ या फर्जी पीडीए चलाने वाला कंपनी का डायरेक्टर कहूँ, सौ-सौ चूहे खा कर बिल्ली हज को चली, वही हाल श्री अखिलेश यादव जी का है.” उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा साहब के नाम का शिलापट हटाने और उनके नाम पर बने मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने वाली पार्टी को उनके बारे में बात नहीं करनी चाहिए। मौर्य ने यह भी आरोप लगाया कि सपा संविधान के नाम पर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।


उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर गुंडों, माफियाओं, अपराधियों, दंगाइयों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “सपा का न कोई वर्तमान अच्छा है, न उसका भविष्य अच्छा है.” प्रदेश की कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए मौर्य ने आरोप लगाया कि सपा की सत्ता में वापसी से जमीन और दुकानों पर कब्जे तथा दंगों की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2027 में भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।


कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मौर्य ने कहा, “कांग्रेस का हाथ देश के दुश्मनों के साथ, समाजवादी पार्टी का हाथ प्रदेश के दुश्मनों के साथ.” राहुल गांधी के वोट चोरी संबंधी आरोपों पर उन्होंने कहा, “वोट चोरी नहीं हो रही है, चोरों को देश की जनता ने वोट देना बंद कर दिया है.” उन्होंने दावा किया कि जनता ने इस मुद्दे को नकारते हुए भाजपा को स्वीकार किया है। मौर्य ने अपने बयान के अंत में कहा, “इसलिए विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश बनने तक न सपा-कांग्रेस आने वाली है और भाजपा जाने वाली नहीं है.”


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.