Rajya Sabha Disrupted as Opposition Demands Answers on India–US Trade Agreement
विजय-रश्मिका की शादी की डेट पर सस्पेंस, जानें कब तय होगी शादी की फाइनल डेट
रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा के फैंस को लंबे समय से जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, वो पल आने वाला है. एक वायरल वीडियो के मुताबिक रश्मिका और विजय का शादी आज यानी 2 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर के सिटी पैलेस में होने वाली है, हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 26 फरवरी को शादी कर रहे हैं. अब कौन सी तारीख कन्फर्म है फिलहाल इस पर मुहर नहीं लग सकती है क्योंकि दोनों ही स्टार्स की टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
ऐसे में अब फैंस को शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है. वहीं शादी के बीच लोग इंटरनेट पर रश्मिका और विजय के बारे में अलग-अलग जानकारी सर्च कर रहे हैं जैसे कोई उनकी नेटवर्थ जानना चाह रहा है तो कोई उम्र में फासला. अगर आप भी इस इंटरनेट सर्चिंग का हिस्सा हैं तो हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं और इस एक खबर में ही दोनों से जुड़ी कुछ जानकारियां देते हैं.
कितनी है रश्मिका की नेटवर्थ
एक वक्त पर नेशनल क्रश रह चुकीं रश्मिका ने डेब्यू भले ही कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी' से किया हो, लेकिन अब एक्ट्रेस हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी अच्छी पहचान और जगह बना चुकी हैं. तेलुगु, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में काम कर रहीं रश्मिका की नेटवर्थ फोर्ब्स के मुताबिक 66 करोड़ रुपए हैं. खबरों की मानें तो एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए अब 4 से 8 करोड़ तक चार्ज करती हैं. इसके अलावा रश्मिका फेमस इंटरनेशनल ज्वेलरी ब्रांड स्वरोस्की की ब्रेंड एंबेसडर भी रह चुकी हैं. एक्टिंग के अलावा रश्मिका ब्रांड्स और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी पैसे कमाती हैं.
Add Comment