Rajya Sabha Disrupted as Opposition Demands Answers on India–US Trade Agreement
'डुप्लीकेट' अखिलेश यादव नज़र आये अलीगढ़ में, सपा वाले भी खा गए धोखा
अलीगढ़ जिले के एक शख्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं, जिनकी शक्ल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से हूबहू मिलती है.
इस शख्स का नाम सलाउद्दीन है. वह अलीगढ़ के शाहजमाल तेलीपाड़ा इलाके के रहने वाले हैं और पेशे से एक हार्डवेयर कारोबारी हैं. सलाउद्दीन न केवल शक्ल-सूरत में अखिलेश यादव जैसे दिखते हैं, बल्कि अब उन्होंने अपनी वेशभूषा, चाल-ढाल और बात करने का अंदाज़ भी पूरी तरह अखिलेश की तरह ही है, उसकी मुस्कान, आंखों की बनावट और चेहरे की कटिंग अखिलेश यादव से काफी मिलती-जुलती है. वह अब अक्सर सफेद कुर्ता-पायजामा, लाल टोपी और लाल गमछे में नज़र आते हैं. बताया जा रहा है कि सलाउद्दीन अब अपने बाल भी अखिलेश यादव की स्टाइल में ही सेट करवा रहे हैं.
वहां के लोग सलाउद्दीन के बजाय 'अखिलेश भैया' या 'अलीगढ़ के अखिलेश' कहकर पुकारने लगे हैं. बाजार हो या कोई सार्वजनिक कार्यक्रम, लोग उन्हें देखते ही ठिठक जाते हैं और सेल्फी लेने की होड़ मच जाती है. सलाउद्दीन खुद भी समाजवादी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और अपनी इस नई पहचान का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं.
Add Comment