Breaking News :

अदिति राव हैदरी की साइलेंट फिल्म गांधी टॉक्स

आपके शरीर और स्वास्थ को अनगिनत फायदे देता है दालचीनी और शहद का कॉम्बिनेशन, जानें फायदे

UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, कहा- इसकी भाषा में स्पष्टता नहीं

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण 2026

गणतंत्र दिवस परेड: तीनों सेनाओं में नेवी का मार्चिंग दल सर्वश्रेष्ठ, राज्यों में महाराष्ट्र की झांकी अव्वल

Budget 2026: बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने किया संबोधित, कहा- विकसित भारत 2047 की ओर नई गति का संकेत

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार : राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

From Kashmir to Kanyakumari, India’s Rail Network Enters a New Era: President Murmu

हरिद्वार में प्रकाश टेंट गोदाम में भीषण आग, ढाई घंटे बाद भी काबू नहीं

Uttar Pradesh Sees Major Improvement in Law and Order, Crime Down Sharply Since 2017

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 29 January 2026

गणतंत्र दिवस परेड: तीनों सेनाओं में नेवी का मार्चिंग दल सर्वश्रेष्ठ, राज्यों में महाराष्ट्र की झांकी अव्वल

गणतंत्र दिवस परेड 2026 में भाग लेने वाली तीनों सेनाओं, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों व अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ियों का चयन कर लिया गया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार तीनों सेनाओं में भारतीय नौसेना के मार्चिंग दल को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी चुना गया है। वहीं महाराष्ट्र की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी चुना गया है।


राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों तथा विभागों की और झांकियों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की शीर्ष तीन झांकियां में प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र की झांकी में ‘गणेशोत्सव: आत्मनिर्भरता का प्रतीक’ दर्शाया गया था। दूसरे नंबर पर जम्मू एवं कश्मीर की झांकी रही। इस झांकी में ‘जम्मू-कश्मीर के हस्तशिल्प और लोकनृत्य’ को दिखाया गया था। तीसरे स्थान पर केरल की झांकी चुनी गई है। केरल की झांकी में ‘वॉटर मेट्रो और 100 प्रतिशत डिजिटल साक्षरता: आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर केरल’ की झलक थी।


रक्षा मंत्रालय का कहना है कि इनका चयन परेड के दौरान प्रदर्शन के आकलन हेतु गठित तीन स्वतंत्र निर्णायक मंडलों द्वारा किया गया। आधिकारिक निर्णायक मंडल के अनुसार तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी भारतीय नौसेना की रही। वहीं सीएपीएफ व अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी दिल्ली पुलिस की रही। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों की सर्वश्रेष्ठ झांकी भी चुनी गई है। इस श्रेणी में संस्कृति मंत्रालय की झांकी अव्वल रही। इस झांकी का शीर्षक, ‘वंदे मातरम्: एक राष्ट्र की आत्म-ध्वनि’ था। इनके अतिरिक्त विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए हैं। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की झांकी, ‘वंदे मातरम्: 150 वर्षों का स्मरणोत्सव’ व नृत्य समूह की ‘वंदे मातरम्: भारत की शाश्वत गूंज’ को यह पुरस्कार मिला है।


गणतंत्र पर ‘पॉपुलर चॉइस’ श्रेणी भी रखी गई थी। इस के चयन प्रक्रिया की बात करें तो मायगव पोर्टल पर आयोजित ऑनलाइन मतदान के आधार पर नागरिकों की पसंद के अनुसार यह परिणाम सामने आए हैं। इसके मुताबिक तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी के लिए असम रेजिमेंट को चुना गया है। सीएपीएफ व अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी के तौर पर सीआरपीएफ के दल को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला माना गया है।


जनमत के मुताबिक राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की शीर्ष तीन झांकियां भी चुनी गई हैं। इनमें सबसे अधिक गुजरात – ‘स्वदेशी–आत्मनिर्भरता–स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम्’ को पसंद किया गया। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश की झांकी ‘बुंदेलखंड की संस्कृति’ रही। तीसरे स्थान पर राजस्थान की झांकी ‘रेगिस्तान की स्वर्णिम छटा: बीकानेर गोल्ड आर्ट (उस्ता कला)’ को चुना गया है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.