Breaking News :

प्रयागराज: गिरफ्तारी से बचाव के लिए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

आगरा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई महिला, कई वाहनों के रौंदने से शव क्षत-विक्षत

Tariffs Will Replace Income Tax’: Trump Defends Trade Policy After Supreme Court Setback

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने शहर में’ दर्शकों को लुभाने में नाकाम, ‘ओ रोमियो’ ने कायम रखा दबदबा

प्रधानमंत्री मोदी आज से इस्राइल दौरे पर, 71 हजार करोड़ के रक्षा सौदे और एआई ड्रोन पर होगी अहम चर्चा

सुबह-सुबह लखनऊ में सियासी हलचल, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

घर की दीवारों के भीतर पनपी नफरत, पिता की हत्या तक पहुँचा बेटा: मानवेंद्र सिंह हत्याकांड की अनकही परतें

Ahead of Holi, UP Steps Up Fight Against Food Adulteration, Large Quantities Seized Across State

Centre Flags ‘Improper’ Conduct as BSNL Director’s Prayagraj Travel Plan Triggers Action

Delhi Is for All’: CM Rekha Gupta Condemns Racial Abuse of Northeast Women in Malviya Nagar

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 26 February 2026

काशी में स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर : मंदिर में बना कुआं करता है जीवन-मृत्यु की भविष्यवाणी

उत्तर प्रदेश वाराणसी। काशी, जिसे भगवान शिव की नगरी कहा जाता है, वहां मंदिरों की कमी नहीं है। जितने मंदिर काशी में भगवान शिव के मिल जाएंगे, उतने ही मंदिर मां पार्वती के अलग-अलग रूपों में मिल जाएंगे। वाराणसी में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर है, जहां मात्र कुएं में झांकने से पता चल सकता है कि मृत्यु कब होगी। दूर-दूर से भक्त इस कुएं में अपनी परछाई देखने के लिए आते हैं। वाराणसी में प्राचीन मां सिद्धेश्वरी का मंदिर मौजूद है, जिसे बहुत कम लोग ही जानते हैं। मंदिर को चंद्रकूप मंदिर और चंदेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। ये मंदिर विश्वनाथ गली के पास, सिद्धेश्वरी मोहल्ले में स्थित है। मंदिर को 100 साल से भी ज्यादा पुराना बताया जाता है। ये मंदिर मां दुर्गा के नौवें रूप, मां सिद्धिदात्री, को समर्पित है। माना जाता है कि मंदिर में विराजमान मां सिद्धियों की देवी हैं और उनकी प्रतिमा स्वयं प्रकट हुई थी। मंदिर के गर्भगृह में मां के साथ चांदी के शिवलिंग के रूप में भगवान सिद्धेश्वर महादेव विराजमान हैं। मंदिर में प्रवेश द्वार पर भगवान विष्णु और छोटे से परिसर में भगवान शिव का शिवलिंग भी विराजमान है। मंदिर बहुत प्राचीन है, जिसमें देखरेख के साथ बदलाव किए जा रहे हैं। इसी मंदिर के परिसर में चंद्रकूप है, जो बाकी कुओं से अलग है।

माना जाता है कि मंदिर में सभी भक्तों को कुएं में झांक कर अपने प्रतिबिंब को देखना चाहिए। अगर कुएं में खुद का प्रतिबिंब दिखता है, तो ये संकेत हैं कि उम्र दीर्घायु होगी, लेकिन अगर प्रतिबिंब नहीं दिखता, तो ये माना जाता है कि आने वाले 6 महीनों में मृत्यु तय है। भक्तों का ये भी मानना है कि प्रतिबिंब न दिखने पर रोजाना कुएं के पास आकर भगवान का नाम जप कर अपने प्रतिबिंब को देखना चाहिए, इससे मृत्यु का भय कम होता है।

भगवान चंदेश्वर भगवान शिव का ही रूप हैं, जो गर्भगृह में सिद्धेश्वरी के साथ विराजमान हैं। कुएं को लेकर किंवदंतियां भी मौजूद हैं। कहा जाता है कि कुएं का निर्माण खुद चंद्र देवता ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया था। उन्होंने भगवान शिव से कुएं को गुण प्रदान करने की प्रार्थना की थी। सोमवार, पूर्णिमा और अमावस्या के दिन भक्त मंदिर में आकर इसी जल से भगवान चंदेश्वर की पूजा करते हैं और सभी दुखों और बीमारियों से मुक्ति पाने की प्रार्थना करते हैं।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.