‘Hanuman Ansh’ Brings Neem Karoli Baba’s Spiritual Journey to IFFI 2026
योगी आदित्यनाथ का संदेश- दुनिया के इतिहास से भी प्राचीन है काशी की विरासत, Banaras Biennale से मिलेगी वैश्विक पहचान!
लखनऊ, 28 नवंबर 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Banaras Biennale के अवसर पर काशी की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और उसकी वैश्विक पहचान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि काशी की विरासत दुनिया के इतिहास से भी प्राचीन है। Banaras Biennale के माध्यम से कलाकारों, विद्वानों, शिल्पकारों और सांस्कृतिक संस्थाओं को एक मंच पर संवाद का अवसर मिल रहा है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी केवल स्मारकों की नगरी नहीं, बल्कि गंगा, घाटों, वस्त्रों, संगीत और ज्ञान की समृद्ध परंपरा का जीवंत केंद्र है। उन्होंने महामना मदन मोहन मालवीय द्वारा 1916 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना का उल्लेख करते हुए कहा कि काशी ने हमेशा अपनी प्राचीन परंपराओं के साथ आधुनिकता को भी अपनाया है। Banaras Biennale इसी विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक अभिनव प्रयास है।
Add Comment