खड़गे का योगी आदित्यनाथ पर तंज, बोले- 'मुख में राम, बगल में छुरी'
योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर हमला, बोले- बाबा साहेब आंबेडकर को संसद पहुंचने से रोकने के लिए रचे गए षड्यंत्र
लखनऊ, 26 नवंबर 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर डॉ. भीमराव आंबेडकर के राजनीतिक सफर में बाधाएं खड़ी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को संसद तक नहीं पहुंचने दिया और उन्हें चुनाव में हराने के लिए तमाम षड्यंत्र रचे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब को भारत रत्न देने की बात तो दूर, उन्हें संसद तक पहुंचने से रोकने के लिए भी प्रयास किए गए। योगी ने इस मुद्दे को महापुरुषों के सम्मान और उनके ऐतिहासिक योगदान की अनदेखी से जोड़ते हुए पिछली राजनीतिक व्यवस्था पर सवाल उठाए।
Add Comment