Breaking News :

यूपी के धार्मिक पर्यटन को गांवों तक पहुंचाने की पहल, 300 साल पुराने पासी बाबा मंदिर का एक करोड़ रुपये से हो रहा विकास

निवेशकों की पहली पसंद बन रहा उत्तर प्रदेश, CM योगी ने बताई विकास की नई तस्वीर

बाबा केदार की डोली ने गुप्तकाशी के लिए किया प्रस्थान, कल पहुंचेगी ऊखीमठ

संभल में बिना अनुमति बनी मस्जिद पर कार्रवाई की तैयारी, भारी पुलिस बल तैनात

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा के दर्शन पर लगा विराम

बिहार में तीन जगह पुलिस टीमों पर हमला, कई जवान घायल

दिवाली की आतिशबाजी पर सवाल उठाने वालों को योगी का जवाब, सपा सरकार पर भी साधा निशाना

चित्रगुप्त पूजा पर नितिन नवीन का संदेश, छठ को बताया बिहार की सांस्कृतिक पहचान

President Murmu Calls for Turning Swachhata Abhiyan Achievements into Measurable Results

Four Coaches of Train 15003 Derail Near Kanpur, Passengers Safe

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 12 November 2026

दिवाली की आतिशबाजी पर सवाल उठाने वालों को योगी का जवाब, सपा सरकार पर भी साधा निशाना

लखनऊ, 11नवंबर 2026


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोलते हुए उसके शासनकाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार ने दंगाइयों पर नियंत्रण के लिए जानी जाने वाली यूपी पीएसी की 34 कंपनियों को ही समाप्त कर दिया था। योगी ने कहा कि प्रदेश में सपा की चार सरकारों के कार्यकाल के दौरान 1,500 दंगे हुए और महीनों तक कर्फ्यू की स्थिति बनी रहती थी।


मुख्यमंत्री ने धनतेरस के मौके पर बाजारों में दिखाई दी रौनक का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव की भव्यता पर भी लोगों से प्रतिक्रिया मांगी। उन्होंने पूछा कि कितने लोगों ने अयोध्या का दीपोत्सव देखा और उन्हें यह आयोजन कैसा लगा।


दीपावली पर पटाखे जलाने से प्रदूषण होने की आलोचनाओं पर योगी आदित्यनाथ ने कहा, "अरे हमनें कहा प्रदूषण हो गया वो समाप्‍त भी हो जाएगा। काहे चिंता कर रहे हो?" उन्होंने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा, "जिन लोगों ने अपने भ्रष्ट कारनामों से पूरे सिस्टम को प्रदूषित किया उनको कोई बोलता नहीं। और अगर पब्लिक एक दिन पटाखा आतिशबाजी कर ले तो प्रदूषण हो गया। अरे हुआ तो समाप्त भी हो जाएगा। कोई समस्या नहीं है। अच्छा किया लोगों ने बहुत धूम-धड़ाके के साथ दीपावली मनाई। खूब आतिशबाजी की।"


मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने दीपावली पर आतिशबाजी को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया था। उन्होंने कहा, "और हम लोगों ने कहा भी कोई प्रतिबंध नहीं लगाएंगे, खूब आतिशबाजी। मैं भी अयोध्या में आतिशबाजी में था।" योगी ने कहा कि जब गलत गतिविधियां होती हैं, तब उन पर सवाल नहीं उठाए जाते, लेकिन त्योहारों पर लोग खुशी मनाते हैं तो प्रदूषण का मुद्दा उठने लगता है।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.