Hardik Pandya-Arshdeep Singh Trade Cleared by BCCI, Official Announcement Around the Corner
राम मंदिर के बाद बदली अयोध्या की पहचान, अयोध्यावासी होने पर गर्व
लखनऊ, 09 नवंबर 2026
अयोध्या में दीपावली के अवसर पर पहुंचे स्थानीय निवासियों से बातचीत में राम मंदिर निर्माण के बाद शहर में आए बदलावों और उसकी बढ़ती पहचान को लेकर विचार सामने आए। इस दौरान अयोध्यावासी शिवानी और आकाश सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। दोनों वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं, लेकिन अयोध्या से अपने जुड़ाव और यहां हुए बदलावों को लेकर उन्होंने खुशी जाहिर की।
बातचीत के दौरान आकाश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह किसी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं, लेकिन अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए योगी बाबा को धन्यवाद देना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि पहले अयोध्या को इतनी प्रसिद्धि और पहचान नहीं मिली थी, लेकिन राम मंदिर निर्माण के बाद शहर में प्रगति देखने को मिली है।
आकाश सिंह ने कहा कि आज लोग अयोध्या को सम्मान की नजरों से देखते हैं और उन्हें अयोध्यावासी होने पर गर्व महसूस होता है। उनके अनुसार, राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या की पहचान और प्रतिष्ठा में सकारात्मक बदलाव आया है।
Add Comment