Breaking News :

पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत

Rama Ekadashi : रमा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति!

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,याचिका हाईकोर्ट ट्रांसफर; 16 नवंबर तक हो सकती है सुनवाई

विराट कोहली के 38वें जन्मदिन पर क्रिकेटर ने शेयर किया अपना यादगार पारी

Deepawali 2026: धनतेरस पर बनाएं कुबेर-लक्ष्मी 'धन वर्षा पोटली': वर्षभर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Deepawali 2026: दीपावली पर कितने दीपक जलाने चाहिए? कहां-कहां जलाते हैं ये दीप? जानिए परंपरा

पीएम मोदी आज नीति आयोग के नए नेतृत्व के साथ करेंगे बैठक, 'विकसित भारत' के प्राथमिकताओं पर होगा मंथन

रिलायंस दिवाली उत्सव में नीता अंबानी की रामावली साड़ी ने खींचा सबका ध्यान, जानें इसकी खासियत

मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, रिपब्लिकन पार्टी पर हार का संकट

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 05 November 2026

योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर हमला, बोले- लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है

लखनऊ, 04 नवंबर 2026


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि लोकतंत्र में बदले की नहीं, बल्कि जनता के फैसले और बदलाव की अहमियत होती है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के चुनावी प्रदर्शन का भी जिक्र किया और विपक्ष पर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया।


योगी आदित्यनाथ ने कहा, "दिल्ली में आपने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष का बयान पढ़ा होगा। उनका बयान बड़ा विचित्र सा बयान था। वे कहते हैं कि अगली पीढ़ी हर लाठी और हर जख्म का बदला लेगी।" इस पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "समाजवादी पार्टी के बाबुआ को थोड़ा समझाइए।" उन्होंने आगे कहा, "लोकतंत्र में बदला नहीं। जनता बदलाव करती है बदलाव।" योगी ने वर्ष 2014 और 2017 के चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि देश और प्रदेश में हुए राजनीतिक बदलाव जनता की ताकत से आए थे, न कि कांग्रेस या समाजवादी पार्टी के दम पर।


मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के पिछले तीन लोकसभा चुनावों के प्रदर्शन के आंकड़े भी गिनाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में कांग्रेस को 44, 2019 में 52 और 2024 में 99 सीटें मिली थीं। इन तीनों चुनावों में कांग्रेस की कुल सीटें 195 रहीं, जबकि अकेले भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 240 सीटें हासिल कीं। योगी ने विपक्ष की गतिविधियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार तीन चुनावों में जनादेश हारने के बावजूद इस तरह की अराजकता पैदा करना जनता के फैसले का अपमान है।


योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन की तुलना भाजपा की जीत से की। उन्होंने वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों चुनावों में सपा और कांग्रेस मिलकर भी उतनी सीटें हासिल नहीं कर सकीं, जितनी भाजपा ने अकेले 2022 के विधानसभा चुनाव में जीती थीं। उन्होंने बताया कि भाजपा ने उस चुनाव में 255 सीटों पर जीत दर्ज की थी।


अपने संबोधन के अंत में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव में जीत और हार का फैसला जनता करती है। उनके मुताबिक, मतदाता ही तय करते हैं कि किसे चुनकर विधानसभा या संसद में भेजना है और किसे पराजित करना है। उन्होंने विपक्ष को नसीहत देते हुए जनता के जनादेश को स्वीकार करने की बात कही।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.