Breaking News :

यूएन में पाकिस्तान समर्थित प्रस्ताव के खिलाफ भारत ने किया मतदान

कानपुर देहात में पुलिस के सामने पत्नी से मारपीट, पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

Srinagar Fire Engulfs 80 Temporary Shelters, Two Bodies Recovered

पौड़ी में विधायक राजकुमार पोरी का ग्रामीणों ने किया विरोध, गाड़ी में तोड़फोड़

Hyderabad Police Bust ₹6.78 Crore Fake Currency Racket, Four Arrested

श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट, दो स्लीपर टूटे; ट्रेन को निशाना बनाने की आशंका

अनुराग ठाकुर ने पंजाब सरकार को घेरा, राहुल गांधी के दौरे पर भी कसा तंज

योगी सरकार का दिवाली तोहफा, 1.89 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर

अजीत डोभाल पर राहुल की टिप्पणी से भड़के धामी, कांग्रेस को दी नसीहत

धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव का निशाना, कार्यक्रम रद्द करने की उठाई मांग

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Wednesday, 04 November 2026

यूएन में पाकिस्तान समर्थित प्रस्ताव के खिलाफ भारत ने किया मतदान

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की 'प्रथम समिति' (निरस्त्रीकरण एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा समिति) में भारत ने पाकिस्तान और बेलारूस द्वारा समर्थित पारंपरिक हथियारों के क्षेत्रीय नियंत्रण से जुड़े एक मसौदा प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया है। केवल भारत और इजरायल ऐसे दो देश रहे, जिन्होंने इस प्रस्ताव के ख़िलाफ़ मतदान किया। भारत ने तर्क दिया कि सुरक्षा संबंधी चिंताओं को क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय सीमाओं तक सीमित नहीं किया जा सकता।


भारत के विरोध की वजह बताते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव अनमोल शेर बेदी ने कहा कि पारंपरिक हथियारों पर नियंत्रण एक वैश्विक मुद्दा है। उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया कि क्या इस मुद्दे को मुख्य रूप से क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय ढांचों के जरिए ही संबोधित किया जाना चाहिए। बेदी ने कहा कि पारंपरिक हथियारों का नियंत्रण एक वैश्विक विषय है और इसे केवल क्षेत्रीय या उप-क्षेत्रीय नजरिए से नहीं देखा जा सकता। भारत ने प्रस्ताव के उस हिस्से पर विशेष रूप से 'आश्चर्य और जिज्ञासा' प्रकट की, जिसमें संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण आयोग (यूएनडीसी) से क्षेत्रीय समझौतों के लिए नए मार्गदर्शक सिद्धांत तैयार करने को कहा गया था।


यूएन मुख्यालय में भारत के स्थायी मिशन ने ‘एक्स’ पर लिखा संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण आयोग पहले ही 1993, 1999 और 2017 में इस विषय पर आम सहमति से परिणाम अपना चुका है, इसलिए इस तरह की चर्चाओं के एक और दौर की आवश्यकता पर सवाल उठता है। भारत सहित विभिन्न देशों की सुरक्षा चिंताएं, संकीर्ण रूप से परिभाषित क्षेत्रों और उप-क्षेत्रों की सीमाओं से कहीं आगे तक जाती हैं, साथ ही, किसी क्षेत्र के भीतर रक्षा संतुलन बनाए रखना अव्यावहारिक है।


भारत ने प्रस्ताव में विशिष्ट क्षेत्रों के भीतर सैन्य व रक्षा क्षमताओं का 'संतुलन' बनाए रखने की वकालत करने वाले प्रावधानों का भी कड़ा विरोध किया। बेदी ने कहा कि यह सोच पूरी तरह अवास्तविक है, क्योंकि किसी भी देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सरोकार भौगोलिक सीमाओं के मोहताज नहीं होते और न ही वे क्षेत्रीय सरहदों पर आकर रुकते हैं। भारत ने दक्षिण एशिया के संदर्भ में पारंपरिक हथियारों के नियंत्रण से जुड़े एक विशिष्ट पैराग्राफ पर भी अलग से नकारात्मक मतदान किया।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.