Breaking News :

अनुराग ठाकुर ने पंजाब सरकार को घेरा, राहुल गांधी के दौरे पर भी कसा तंज

योगी सरकार का दिवाली तोहफा, 1.89 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर

अजीत डोभाल पर राहुल की टिप्पणी से भड़के धामी, कांग्रेस को दी नसीहत

धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव का निशाना, कार्यक्रम रद्द करने की उठाई मांग

Bengaluru Woman Held at Knifepoint as Man Attempts to Steal Her Gold Chain

अलीगढ़ में चलते लोडर में लगी भीषण आग, बरोला पुल पर मची अफरा-तफरी

बांदा में ओम प्रकाश राजभर का विवादित बयान, बोले- 'हमसे बड़ा गुंडा इस देश में कौन है?'

Indian Navy Rescues 20 Crew Members from Somali Pirates in Arabian Sea

पीएम मोदी का दावा- 10 से 12 वर्षों में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

भारत ने उठाई छोटे देशों की आवाज, जन-केंद्रित कूटनीति पर जोर

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 03 November 2026

बांदा में ओम प्रकाश राजभर का विवादित बयान, बोले- 'हमसे बड़ा गुंडा इस देश में कौन है?'

नई दिल्ली, 03 नवंबर 2026


सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। बांदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बाहुबलियों और दबंगों का जिक्र किया और खुद को उनसे बड़ा बताया। उनके इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।


सभा में राजभर ने कहा कि वह पहली बार बांदा आए हैं और यहां के लोगों को बधाई देते हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने सुना है कि इलाके में बड़े-बड़े गुंडे रहते हैं। मुख्तार अंसारी, बृजेश सिंह, धनंजय सिंह और अभय सिंह जैसे नामों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "तो हमसे बड़ा गुंडा इस देश में कौन हो? कोई हो?"


राजभर ने आगे कहा, "अगर कोई आपको आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो उसकी दूसरी आंख निकालने की हैसियत ओम प्रकाश राजभर के पास है।" उन्होंने लोगों से बेखौफ रहने की अपील करते हुए कहा कि वह पहली बार भागीदारी पार्टी के कार्यक्रम में बांदा आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह लोगों को एकजुट करना चाहते हैं ताकि वे अपनी पार्टी, अपना झंडा और अपना संगठन खड़ा कर सकें।


सभा के दौरान राजभर ने लोगों से पूछा कि कितने लोग अपनी पार्टी को अपनाएंगे और क्या वे आज के बाद डरेंगे नहीं। उन्होंने दूसरी पार्टियों के झंडे का जिक्र करते हुए कहा, "आज के बाद अगर कोई आपके यहां आता है कहता है कि हमारी पार्टी का झंडा पकड़ो उसे कह देना कि अब हमारा झंडा पकड़ो, बहुत दिन तेरा झंडा हमने धोया अब तेरा झंडा हम धोने वाले नहीं हैं।"


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.