Breaking News :

अनुराग ठाकुर ने पंजाब सरकार को घेरा, राहुल गांधी के दौरे पर भी कसा तंज

योगी सरकार का दिवाली तोहफा, 1.89 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर

अजीत डोभाल पर राहुल की टिप्पणी से भड़के धामी, कांग्रेस को दी नसीहत

धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव का निशाना, कार्यक्रम रद्द करने की उठाई मांग

Bengaluru Woman Held at Knifepoint as Man Attempts to Steal Her Gold Chain

अलीगढ़ में चलते लोडर में लगी भीषण आग, बरोला पुल पर मची अफरा-तफरी

बांदा में ओम प्रकाश राजभर का विवादित बयान, बोले- 'हमसे बड़ा गुंडा इस देश में कौन है?'

Indian Navy Rescues 20 Crew Members from Somali Pirates in Arabian Sea

पीएम मोदी का दावा- 10 से 12 वर्षों में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

भारत ने उठाई छोटे देशों की आवाज, जन-केंद्रित कूटनीति पर जोर

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 03 November 2026

निर्दलीय MLC के BJP को समर्थन देने पर चिराग पासवान ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली, 03 नवंबर 2026


बिहार में दो निर्दलीय विधान परिषद सदस्यों के बीजेपी को समर्थन देने के फैसले पर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। इस मामले पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी दल या गठबंधन को समर्थन देने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन यदि इसमें कानूनी बाध्यताएं हैं तो उन पर ध्यान देना जरूरी होगा।


मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान से दो निर्दलीय एमएलसी के बीजेपी में शामिल होने और इस पर जेडीयू की नाराजगी को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने कहा, "दो निर्दलीय एमएलसी को अपनी पार्टी में बीजेपी ने मिलाया।"


उन्होंने आगे कहा, "देखिए मुझे नहीं पता कि इनको अधिकृत तौर पर मिलाया गया है कि नहीं क्योंकि कानूनी बाध्यताएं भी इसमें संभवत: आ सकती हैं। पर अगर ये फैसला भारतीय जनता पार्टी का और उन निर्दलीय विधान परिषद के सदस्यों का है कि वो किसका समर्थन करना चाहते हैं। ऐसे में कानूनी कोई बाध्यता होगी तो उसमें जरूर चिंता उत्पन्न हो सकती है, अन्यथा कोई एमएलसी किसी सरकार, किसी दल या किसी गठबंधन का समर्थन करना चाहे तो इसमें समर्थन में तो कोई दिक्कत नहीं है।"


दरअसल, निर्दलीय एमएलसी राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी ने 31 अक्टूबर को बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल होकर पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया था। दोनों ने 23 अक्टूबर को हुए एमएलसी चुनाव में जीत हासिल की थी। राहुल राज ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के आनंद पुष्कर को हराया था, जबकि बंशीधर ब्रजवासी ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के अभिषेक झा को 9 हजार से अधिक वोटों से पराजित किया था।


इस घटनाक्रम के बाद तेजस्वी यादव और आरजेडी ने संविधान की दसवीं अनुसूची यानी दलबदल विरोधी कानून के तहत दोनों एमएलसी की सदस्यता रद्द करने की मांग की है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.