Breaking News :

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

लखनऊ में खूनी वारदात: रेहान को फोन कर बुलाया, फिर चाकुओं से हमला कर उतारा मौत के घाट

भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह के कार्यक्रम में मचा हंगामा, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

56 इंच के सीने का एक्स-रे लेकर रामलीला मैदान पहुंचीं महिलाएं, मोदी पर साधा निशाना

INDIA Bloc Leaders Head to Ramlila Maidan for Mega Rally

रोहतक में नितिन नवीन की पदयात्रा, गांधी प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

केशव मौर्य का राहुल गांधी पर हमला, 2027 चुनाव को लेकर दी चेतावनी

अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- दिल्ली में अगले तीन चुनाव तक नहीं खुलेगा खाता

योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- सपा का मतलब बदमाशों को बुलावा, भाजपा का मतलब बदलाव

Ashutosh Dixit Takes Over as IAF Chief, Vows Readiness for Future Wars

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Monday, 02 November 2026

56 इंच के सीने का एक्स-रे लेकर रामलीला मैदान पहुंचीं महिलाएं, मोदी पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 01 नवंबर 2026


दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में शामिल एक महिला ने दावा किया कि एसआईआर के तहत तेरह करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा, "आज तो मैं उन तेरह करोड़ लोगों में से एक हूं जिसको एसआईआर में काटा है, वो आज अपनी गवाही देने रामलीला मैदान में आया है कि मैं जिंदा हूं, मैं जीवित हूं। राहुल गांधी ने जो हमें मौका दिया है हम राहुल गांधी का यहां पे धन्यवाद करते हैं कि राहुल गांधी जी ने हमें ये मौका दिया कि मैं जिंदा हूं मेरा अस्तित्व है। तो आप लोगों की ये गूंज लगता है मोदी के और ज्ञानेश कुमार के कानों में आज सुनाई देगी।"


महिला प्रदर्शनकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "अरे पल-पल घबराया हुआ, थर-थर कांप रहा हुआ है। बिल्कुल बैकफुट पर है मोदी, इसीलिए सारा एड़ी-चोटी का जोर लगा लिया ये रैली, ये रैली किस तरीके से रोक सके।" वहीं, रिपोर्टर ने महिलाओं के हाथों में मौजूद 56 इंच के सीने के एक्स-रे वाले पोस्टर को लेकर सवाल किया। इस पर पेशे से डॉक्टर एक अन्य महिला प्रदर्शनकारी ने तंज कसते हुए कहा, "बिल्कुल मैं तो खुद एक डॉक्टर हूं, जब मुझे पता लगा छप्पन इंच का सीना है तो चलो एक्स-रे किया जाना चाहिए तो दिल में क्या निकला, ज्ञानू निकला। तो मोदी जी जाना होगा, ज्ञानेश कुमार को इसको जाना होगा।"


ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल को लेकर पूछे गए सवाल पर महिला प्रदर्शनकारी ने कहा, "वो कहते हैं ना कि बस अब कुछ-कुछ क्षण बचे हैं, दो क्षण इनके आ चुके हैं और आज जितनी हम अभी आ रहे हैं, जितनी तादाद में महिलाएं आई हैं और हमारा महिला कांग्रेस का तो एक ये, आपको जितनी भी आज महिलाएं दिखेंगी साथ में हमारा मास्क है तो इसको देख के ज्ञानू जी नींद मुझे नहीं लगता आपको आएगी और अब आपको जाना चाहिए। ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, महिलाओं ने माहौल बना रखा है एकदम हजार प्रतिशत।"


रामलीला मैदान में महिलाओं ने एसआईआर के मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री मोदी और चुनाव आयोग को निशाने पर लिया। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग दोहराई। रैली में 56 इंच के सीने के एक्स-रे वाले पोस्टर के जरिए प्रधानमंत्री पर किया गया तंज भी आकर्षण का केंद्र रहा।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.