Breaking News :

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS अफसरों का तबादला; 10 की बदली जिम्मेदारी

Omar Abdullah Marries Journalist Nidhi Razdan, Announces New Chapter

Class 10 Student Attacked With Chainsaw Inside Andhra School

जेल से बाहर आते ही आजम खान को ED ने हिरासत में लिया, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में कार्रवाई

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

यूपी से हटेंगे तो देश से हटेंगे', अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से किया एकजुट होकर मुकाबले का आह्वान

लखनऊ के समिट बिल्डिंग में पुलिस का लाठीचार्ज, दरोगा हरिओम पटेल का वीडियो वायरल

पीएम मोदी का जनता के नाम संदेश- जीवन के अंतिम क्षण तक सेवा में जुटा रहूंगा

अखिलेश यादव बोले- सामाजिक न्याय की स्थापना और लोकतंत्र की मजबूती के लिए करेंगे काम

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Sunday, 01 November 2026

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

देहरादून, 31 अक्टूबर 2026


उत्तराखंड में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने और देवभूमि की पहचान बनाए रखने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अतिक्रमण, भू-माफिया और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इन कार्रवाइयों से सबसे अधिक परेशानी कांग्रेस पार्टी को हुई है।


मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "हमने सख्त दंगा विरोधी कानून लागू किया, धर्मांतरण का कानून लागू किया, हमने राज्य में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की।"


सरकारी जमीनों से कब्जे हटाने की कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "तेरह हजार एकड़ से अधिक सरकारी जमीन है इनके चंगुल से मुक्त कराई, माफिया और लैंड जिहाद करने पर, अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया तो सबसे ज्यादा तकलीफ किसको हुई? इन्हीं कांग्रेस पार्टी को हुई।"


कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं पूछना चाहता हूं वो अवैध कब्जों पर कार्रवाई से कांग्रेस को इतनी हमदर्दी क्यों है? क्योंकि अतिक्रमण सिर्फ जमीन पर कब्जा नहीं था बल्कि इनके आकाओं के इशारे पर देवभूमि की पहचान और डेमोग्राफी को बदलने का एक बहुत बड़ा षड्यंत्र था। कांग्रेस इसकी संरक्षक बन बैठी थी।"


मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि राज्य की सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, "हमने स्पष्ट कर दिया भाइयों बहनों, मूल स्वरूप देवभूमि का किसी भी कीमत पर हम खराब नहीं होने देंगे। ऐसे भूमाफिया, ऐसे अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।"


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.