Breaking News :

लखनऊ के समिट बिल्डिंग में पुलिस का लाठीचार्ज, दरोगा हरिओम पटेल का वीडियो वायरल

पीएम मोदी का जनता के नाम संदेश- जीवन के अंतिम क्षण तक सेवा में जुटा रहूंगा

अखिलेश यादव बोले- सामाजिक न्याय की स्थापना और लोकतंत्र की मजबूती के लिए करेंगे काम

ट्यूनीशिया फिल्म फेस्ट में भारत की धूम, शॉर्ट फिल्म 'तोयज' ने जीता पुरस्कार

रामलीला मैदान में राहुल गांधी के साथ दिखेंगे अखिलेश यादव, धर्मेंद्र यादव ने दी जानकारी

Supreme Court Sets December 1 Deadline for Anant Singh's Surrender

यूपी में BJP सरकार अंगद का पैर', अमित शाह का बड़ा दावा

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

2027 चुनाव के लिए भाजपा का संगठन मजबूत करने पर जोर, अमित शाह ने संभाली कमान

बुलंदशहर में मकान गिरने से चाचा-भतीजे की मौत, महिला गंभीर घायल

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Saturday, 31 October 2026

यूपी में BJP सरकार अंगद का पैर', अमित शाह का बड़ा दावा

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2026


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को लेकर अपना भरोसा जाहिर किया। दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया। उनके संबोधन में खास तौर पर उत्तर प्रदेश में पार्टी की सत्ता बरकरार रहने को लेकर विश्वास दिखाई दिया।


अमित शाह ने कहा, "अभी दिल्ली से मैं आता हूं, दिल्ली के गलियारे में अनेक प्रकार की बातें चल रही हैं।" उन्होंने बताया कि जब लोग उनसे मिलकर पूछते हैं कि आगे क्या होगा, तो वह मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं कि पंजाब में बीजेपी की सरकार बनेगी। इसके बाद जब लोग आगे पूछते हैं, तो वह उत्तराखंड में भी बीजेपी की सरकार बनने की बात कहते हैं।


उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर अमित शाह ने कहा, "यूपी में BJP सरकार अंगद का पैर है, इसको कोई नहीं हिला  सकता।" उन्होंने आगे कहा, "और फिर से एक बार प्रचंड बहुमत के साथ यहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है, इसमें कार्यकर्ता को कोई दुविधा में रहने की जरूरत नहीं है।"


अमित शाह ने अपने संबोधन के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी नतीजों को लेकर आश्वस्त रहने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनने का दावा दोहराया।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.