Breaking News :

लखनऊ एमएलसी चुनाव: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतगणना शुरू

गिरिराज सिंह का राहुल गांधी को चेतावनी, बोले- ‘झूठ की खेती अब नहीं चलेगी’

छठ से पहले शुरू हो सकती है यमुना सफारी, रेखा गुप्ता ने बताई योजना

Aditi Rao Hydari to Play ‘Helen’ in a Nostalgia-Filled Comedy

खड़गे का बड़ा ऐलान, 1 नवंबर को दिल्ली में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली

Lucknow Triple Murder: Parking Dispute Turns Deadly, Three Shot Dead

अखिलेश यादव की मांग- आधार से जुड़ें वोटर लिस्ट, हर बूथ पर हो बायोमेट्रिक जांच

योगी का सपा पर तीखा हमला, बोले- ‘SP का मतलब दंगा और भ्रष्टाचार’

झांसी के होटल में पति के साथ पहुंची नवविवाहिता, चंद सेकेंड में गिरी जमीन पर; मौत से उठे सवाल

दिल्ली में इमारत ढहने से दो की मौत, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 27 October 2026

गिरिराज सिंह का राहुल गांधी को चेतावनी, बोले- ‘झूठ की खेती अब नहीं चलेगी’

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर 2026


मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन पर झूठ फैलाने और लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने विभिन्न राज्यों में एसआईआर को लेकर राहुल गांधी के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनावी नतीजों के अनुसार इस मुद्दे को उठाया जा रहा है।


गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, “राहुल गांधी जी झूठ की खेती अब नहीं चलेगी। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। एसआईआर के नाम पर अब लोगों को भ्रम कितना बार फैलाओगे।”


भाजपा नेता ने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल का जिक्र करते हुए कहा, “आपने हिमाचल प्रदेश में एसआईआर की चर्चा नहीं की। कर्नाटक में नहीं की। तेलंगाना में नहीं की। केरल में नहीं की। जहां हार गए वहां एसआईआर। जीत तो सत्ता मीठा-मीठा, हार कड़वा-कड़वा थू-थू।”


गिरिराज सिंह ने अपने बयान में व्यापारियों की आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा, “व्यापारी आपका प्रतिरोध करेगा। लाखों आपके तरह पैसे मालामाल नहीं हैं व्यापारी के पास में। देश आपका सच जान गया है। इसका पर्दाफाश हो गया है। आप झूठ की खेती करते हो।”


गिरिराज सिंह के इस बयान ने एसआईआर को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी राजनीतिक टकराव को फिर चर्चा में ला दिया है। भाजपा नेता ने राहुल गांधी के आरोपों पर सवाल उठाते हुए उनकी राजनीति की आलोचना की। वहीं, मतदाता सूची के पुनरीक्षण और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर बहस राजनीतिक चर्चा का अहम हिस्सा बनी हुई है।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.