Breaking News :

सऊदी से उमराह तीर्थयात्रियों की वतन वापसीः भारतीय मिशनों ने दिखाई मुस्तैदी

कारगिल से लेकर दाऊद-लादेन तक, यूएन में भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल

Aditi Rao Hydari and Pankaj Tripathi Team Up for Romantic Comedy ‘Parivarik ManuRanjan’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अपील, ‘पेड़ लगाएं और जंगल बचाएं’

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर तंज, BJP को ‘वोट चोरी’ पर घेरा

जातिवाद की राजनीति करने वालों को धीरेंद्र शास्त्री की दोटूक, बोले- देश को मत बांटिए

Jaishankar Calls for Boosting India-Azerbaijan Ties

विदेशों से 650 से ज्यादा प्राचीन मूर्तियां वापस लाया भारत: PM मोदी

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे समेत तीनों की जमानत खारिज

अरुणाचल में ITBP की शौर्य कमांडो टीमों ने दिखाया दम

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Saturday, 24 October 2026

सऊदी से उमराह तीर्थयात्रियों की वतन वापसीः भारतीय मिशनों ने दिखाई मुस्तैदी

नई दिल्ली। सऊदी अरब में फंसे भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने में भारतीय विदेश मंत्रालय और वहां स्थित भारतीय मिशन पूरी सक्रियता से जुटे हैं। रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के चौबीसों घंटे जारी समन्वय के चलते पिछले एक सप्ताह के भीतर 3,000 फंसे हुए उमराह तीर्थयात्री उपलब्ध उड़ानों के माध्यम से सुरक्षित भारत लौट आए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा भारतीय मिशन प्रभावित तीर्थयात्रियों की जल्द वापसी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित एयरलाइंस और टूर ऑपरेटरों के साथ लगातार संपर्क में हैं। पिछले एक हफ्ते में, सऊदी अरब में फंसे लगभग 3,000 उमराह तीर्थयात्री उपलब्ध उड़ानों के जरिए भारत लौट आए हैं। इसके अलावा, 10,000 से अधिक अन्य उमराह तीर्थयात्री भी, जिनकी पहले से बुकिंग थी, पिछले एक हफ्ते में भारत वापस आ चुके हैं। बाकी उमराह तीर्थयात्रियों की जल्द से जल्द वापसी के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। 

जायसवाल ने कहा हमारा दूतावास और महावाणिज्य दूतावास, सामुदायिक स्वयंसेवकों की मदद से हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। भारतीय नागरिकों की मदद के लिए चौबीसों घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और समय-समय पर जरूरी एडवाइजरी भी जारी की जा रही है। 

इस चुनौतीपूर्ण समय में विदेश मंत्रालय और सऊदी स्थित राजनयिक मिशनों ने न केवल अपनी प्रशासनिक मुस्तैदी का परिचय दिया है, बल्कि प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को भी साबित किया है। प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच रियाद और जेद्दा के मिशनों ने जिस संवेदनशीलता और तत्परता के साथ जमीनी स्तर पर राहत पहुंचाई, वह अत्यंत सराहनीय है। संकट में घिरे अपने नागरिकों के लिए रक्षा कवच बनकर उभरे इन मिशनों के अथक प्रयासों और कुशल कूटनीति के कारण ही सैकड़ों भारतीय आज सुरक्षित अपने वतन और परिवारों के बीच लौट पा रहे हैं।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.