Breaking News :

यूपी के 75 जिलों में गूंजेगा रामायण पाठ, महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सैकड़ों मंदिरों में होंगे भजन और दीपदान

अखिलेश यादव पर पोस्टर वार, सपा के परिवारवाद पर उठाए सवाल

यूपी में भाजपा का संगठनात्मक फेरबदल, 6 क्षेत्रों में सोशल मीडिया और IT की नई टीम घोषित

अखिलेश यादव बोले- ‘अब बीजेपी हटने जा रही है’, आजम खान पर बोले- ‘आजम हैं, आजम रहेंगे’

‘धामी का बड़ा आरोप- ‘कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे’

वोट चोरी’ के आरोपों पर अमित शाह का राहुल गांधी को जवाब- ‘कांग्रेस को देश समझ चुका है’

वाराणसी: ‘गंगा के ऊपर राफेल-तेजस का शक्ति प्रदर्शन, वाराणसी में गूंजा ‘विंग्स ओवर गंगा’

We Will Never Let You Down’: Poland PM Tusk’s Strong Message to Modi

Keerthy Suresh and Radhika Apte Face Off in Netflix’s ‘Akka’

युवाओं को “लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ” अभियान से कैसे जोड़ेगी भाजपा ? युगवार्ता के सवाल का धामी ने दिया जवाव

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Friday, 23 October 2026

यूपी में भाजपा का संगठनात्मक फेरबदल, 6 क्षेत्रों में सोशल मीडिया और IT की नई टीम घोषित

लखनऊ, 23 अक्टूबर 2026


उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अपने डिजिटल संगठन को मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया और आईटी विभाग के क्षेत्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से बृहस्पतिवार को जारी सूची में छह क्षेत्रों के संयोजकों और सह-संयोजकों के नाम शामिल हैं। इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों में सोशल मीडिया और आईटी विभागों की जिम्मेदारियां निर्धारित की हैं।


पश्चिम क्षेत्र में सोशल मीडिया विभाग का संयोजक शिवांश श्रीवास्तव को बनाया गया है। डॉ. हर्षवर्धन सिंह, दीपांशु सिंह, मयंक बालिया, नितेश यादव और दिव्यांश भटनागर सह-संयोजक होंगे। आईटी विभाग में अंबर स्वामी संयोजक, जबकि प्रवीण पाठक और भूदेव सह-संयोजक होंगे। बृज क्षेत्र में सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी जितेंद्र सविता को सौंपी गई है। राघव अग्रवाल, विक्रांत गर्ग, नितेश गुप्ता और ऋतु गौतम सह-संयोजक बनाए गए हैं। आईटी विभाग में कृष्णवीर सिंह संयोजक और मनीष कटारा सह-संयोजक होंगे।


अवध क्षेत्र में सोशल मीडिया विभाग का संयोजक प्रशांत तिवारी को बनाया गया है। रत्नेश अवस्थी, अविनाश गिरी, महेंद्र त्रिपाठी और प्रशांत सिंह सह-संयोजक होंगे। आईटी विभाग की कमान ज्योतिर्मय बरतारिया को दी गई है, जबकि मनीष मिश्रा और अभय सिंह सह-संयोजक होंगे। कानपुर क्षेत्र में हर्ष द्विवेदी सोशल मीडिया विभाग का नेतृत्व करेंगे। सौरभ कमल, सौरभ मिश्रा और सुमित गुप्ता सह-संयोजक बनाए गए हैं। आईटी विभाग में सुरेंद्र विश्वकर्मा संयोजक और अभिषेक पांडेय सह-संयोजक होंगे।


काशी क्षेत्र में सोशल मीडिया विभाग का संयोजक अतुल पांडेय को नियुक्त किया गया है। पुंडरीक मिश्रा, निमिष खत्री और अभिषेक केसरवानी सह-संयोजक होंगे। आईटी विभाग का नेतृत्व विजय गुप्ता करेंगे, जबकि कार्तिक गुप्ता और सचिन कुमार सह-संयोजक बनाए गए हैं। गोरखपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी सूरज निगम को मिली है। शुभम दीक्षित, नितेश कुमार मिश्रा और हिमांशु चंद कौशिक सह-संयोजक होंगे। वहीं, आईटी विभाग में समीर श्रीवास्तव संयोजक और अश्वनी मिश्रा सह-संयोजक की भूमिका निभाएंगे।


छह क्षेत्रों के लिए पदाधिकारियों की घोषणा के साथ भाजपा ने अपने सोशल मीडिया और आईटी विभागों का क्षेत्रीय नेतृत्व तय कर दिया है। इन नियुक्तियों के बाद संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की डिजिटल गतिविधियों और सोशल मीडिया से जुड़े संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.