Breaking News :

यूपी के 75 जिलों में गूंजेगा रामायण पाठ, महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सैकड़ों मंदिरों में होंगे भजन और दीपदान

अखिलेश यादव पर पोस्टर वार, सपा के परिवारवाद पर उठाए सवाल

यूपी में भाजपा का संगठनात्मक फेरबदल, 6 क्षेत्रों में सोशल मीडिया और IT की नई टीम घोषित

अखिलेश यादव बोले- ‘अब बीजेपी हटने जा रही है’, आजम खान पर बोले- ‘आजम हैं, आजम रहेंगे’

‘धामी का बड़ा आरोप- ‘कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे’

वोट चोरी’ के आरोपों पर अमित शाह का राहुल गांधी को जवाब- ‘कांग्रेस को देश समझ चुका है’

वाराणसी: ‘गंगा के ऊपर राफेल-तेजस का शक्ति प्रदर्शन, वाराणसी में गूंजा ‘विंग्स ओवर गंगा’

We Will Never Let You Down’: Poland PM Tusk’s Strong Message to Modi

Keerthy Suresh and Radhika Apte Face Off in Netflix’s ‘Akka’

युवाओं को “लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ” अभियान से कैसे जोड़ेगी भाजपा ? युगवार्ता के सवाल का धामी ने दिया जवाव

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Friday, 23 October 2026

“अब मुसलमान अखिलेश की दरी नहीं बिछाएगा”: ओम प्रकाश राजभर

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2026


समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने निशाना साधा है। उन्होंने इस मुलाकात को चुनावी रणनीति से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि अखिलेश यादव, आजम खान के जरिए मुस्लिम मतदाताओं का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।


ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “उनके आज जाने का उनका उद्देश्य सिर्फ चुनावी जुमला पैदा करना है। आजम खान जी के सहारे मुस्लिम वोट को हासिल करने की उनकी तैयारी है लेकिन अखिलेश यादव जी ये भूल गए हैं कि अब अखिलेश जी का दरी नहीं मुसलमान बिछाएगा। मुसलमान चाह रहा है कि अखिलेश यादव जी मुसलमान के बेटा को मुख्यमंत्री घोषित करे तब उनको मुसलमान वोट देगा। अब दरी बहुत दिन बिछाया, अब दरी बिछाएगा नहीं।”


राजभर ने आजम खान के जेल जाने को लेकर भी अखिलेश यादव पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच अखिलेश यादव की सरकार के दौरान हुई थी। इस संबंध में उन्होंने कहा, “तो कितना हो अखिलेश जी आजम खान जी से मिलने, आजम खान जी को जेल भिजवाने वाले अखिलेश यादव जी हैं। उन्हीं की सरकार में जितने भी मुकदमे लिखे जा रहे हैं, उसी सरकार में जांच हो रही है। जो गलत किए थे उसमें आजम खान जी जेल में हैं।”


ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि आजम खान के जेल में रहने के दौरान अखिलेश यादव उनसे मिलने नहीं गए और अब उनकी मुलाकात का उद्देश्य राजनीतिक लाभ हासिल करना है। उन्होंने कहा, “इतने दिन जेल में थे कभी मिलने नहीं गए। ये चुनावी जुमला बोलने के लिए कि हम आजम खान जी से मिले हैं, मुसलमानों को गुमराह करने के लिए वहां जा रहे हैं।”


राजभर के इस बयान ने अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात को लेकर राजनीतिक बहस को नया मुद्दा दे दिया है। उन्होंने मुलाकात की मंशा पर सवाल उठाते हुए इसे मुस्लिम मतदाताओं के समर्थन से जोड़कर देखा है।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.