Breaking News :

Ayodhya Gears Up for Deepotsav 2026, A Spectacle of Lights and Devotion

प्रशांत भूषण का ऐलान: “हम चाहते हैं रिजीम चेंज, हम करके रहेंगे”

वाराणसी में धमाके से दहला पैगंबरपुर, मकान मलबे में तब्दील; कई लोगों के फंसे होने की आशंका

जयशंकर का यूएई दौरा: रणनीतिक साझेदारी, बदलती वैश्विक कनेक्टिविटी पर जोर

India Challenges UN Over Silence on Pakistan’s Human Rights Record in PoJK

सफाईकर्मियों को ₹16 हजार मानदेय, कटौती करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: योगी आदित्यनाथ

पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश, कंबलों के बीच छिपी मिली शराब की खेप

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर इंडिया गेट में प्रदर्शन, माता-पिता हिरासत में लिए गए; 2 घंटे बाद रिहा

हापुड़ में कक्षा-7 की छात्रा निधि ने संभाली एक दिन की जिलाधिकारी की जिम्मेदारी

मेरठ हत्याकांड: पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को फांसी, नीले ड्रम में छिपाया था शव

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 15 October 2026

सफाईकर्मियों को ₹16 हजार मानदेय, कटौती करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 15 अक्टूबर 2026


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छ भारत अभियान की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से इस अभियान ने वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि भारत की सफलता दुनिया के दूसरे देशों के लिए भी प्रेरणा है और प्रधानमंत्री की पहल आज पूरी दुनिया के सामने एक उदाहरण बनकर उभरी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान से पहले गांवों की गलियों में गंदगी की स्थिति चिंताजनक थी। लोग झाड़ू उठाने से संकोच करते थे और सफाई करने वाले कर्मचारियों को भी उचित सम्मान नहीं मिलता था। उनसे काम कराने के बावजूद कई बार उनकी मजदूरी काट ली जाती थी या भुगतान नहीं किया जाता था। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में सफाईकर्मियों के मानदेय में कटौती करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सफाईकर्मियों के मानदेय से होने वाली कटौती पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उनके भुगतान की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स कॉरपोरेशन काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों के लिए 16 हजार रुपये मानदेय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें ईएसआई के तहत अस्पताल में उपचार की सुविधा और सुरक्षा बीमा का लाभ भी मिलेगा। किसी कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु होने की स्थिति में उसके परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि परिवार को कठिन परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाईकर्मियों के लिए पीएफ की व्यवस्था भी की गई है, ताकि सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि 60 से 65 वर्ष की उम्र में काम करने में असमर्थ होने पर कर्मचारियों के पास अपनी बचत होनी चाहिए। इससे वे ब्याज के जरिए नियमित आय प्राप्त कर सकेंगे और दवाइयों, भोजन तथा अन्य जरूरी खर्चों के लिए पूरी तरह अपने बच्चों पर निर्भर नहीं रहेंगे। सरकार ने सफाईकर्मियों को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ये व्यवस्थाएं की हैं।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.