अखिर क्यों मिलाई जाती है वेश्या के आंगन की मिट्टी माँ दुर्गा की मूर्ति में?
पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने राजनीतिक चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी, पार्टी में जाने से किया इनकार
लखनऊ,
पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपना रुख स्पष्ट किया है। किसी राजनीतिक दल में शामिल होने और विभिन्न नेताओं से मुलाकात की खबरों के बीच उन्होंने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होने जा रही हैं। उनके इस बयान के बाद उनके राजनीतिक कदमों को लेकर चल रही चर्चाओं पर एक बार फिर ध्यान केंद्रित हो गया है।
पत्रकार ने दिव्या मित्तल से सवाल किया कि उनके किसी राजनीतिक दल में शामिल होने की चर्चा है और राजा भैया के साथ उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके जवाब में दिव्या मित्तल ने कहा, “देखिए मैंने बहुत स्पष्ट शब्दों में और बहुत समय देकर के पिछले वीडियो में भी कहा और आज मैं आपके सामने बिल्कुल स्पष्ट कर रही हूं कि मैं किसी की भी पार्टी में शामिल होने नहीं जा रही हूं। और मैं पुनः कह देती हूं मैं किसी की भी पार्टी में शामिल होने नहीं जा रही हूं।”
बातचीत के दौरान पत्रकार ने दिव्या मित्तल से पूछा कि क्या मिर्जापुर नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात पक्की है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “देखिए चुनाव लड़ने को लेकर के जो अभी आने की घोषणा कर दी है, अब आगे की जो भी मैं समझ सकती हूं जिज्ञासा है, बहुत शीघ्र मैं सभी चीजों का...”
पत्रकार ने उनसे राहुल गांधी के साथ मुलाकात होने की खबरों पर भी सवाल किया। इस पर दिव्या मित्तल ने कहा कि वह अपने वीडियो में पहले ही इस विषय पर स्पष्ट कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, “इसके बारे में भी मैंने अपने वीडियो में बिल्कुल स्पष्ट शब्दों में पहले ही बता दिया है कि कोई मुलाकात मेरी राहुल गांधी जी से नहीं हुई है।”
दिव्या मित्तल ने अपने बयान में राजनीतिक दल में शामिल होने की अटकलों को स्पष्ट रूप से खारिज किया और राहुल गांधी से मुलाकात की खबरों को भी गलत बताया। वहीं, मिर्जापुर नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर उनकी बात अधूरी रही। ऐसे में उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर आगे की स्थिति उनके आगामी बयानों से ही स्पष्ट हो सकेगी
Add Comment