सुरक्षित माहौल से ही विकास की राह: योगी आदित्यनाथ
लखनऊ, 01 अक्टूबर 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा को समाज में सकारात्मक सोच, बेहतर वातावरण और समृद्धि के लिए जरूरी आधार बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय पर स्वतंत्र और स्वस्थ चिंतन तभी संभव है, जब आसपास का माहौल सुरक्षित और स्थिर हो। उनके मुताबिक, सुरक्षा का मजबूत वातावरण लोगों को अपने विचारों को जमीन पर उतारने और विकास की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देता है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा, “एक बंद chamber में बैठ करके चिंतन करना अलग विषय है। उस बंद चैम्बर में हम किसी के प्रति कोई भी टिप्पणी कर सकते हैं। लेकिन बंद chamber में हम तभी चिंतन सुखद माहौल में कर सकते हैं जब बेहतरीन सुरक्षा का माहौल हो।”
मुख्यमंत्री ने सुरक्षा की अहमियत समझाते हुए कहा, “याद रखना कोई भी व्यक्ति हो, कितना भी बड़ा क्यों ना हो, कितना भी उसे अपने पद का गुरूर क्यों ना हो, लेकिन अगर उसको सुरक्षा बाहर कर दी जाए, अराजकता के माहौल में उनको भीगी बिल्ली बनने में बहुत देर नहीं लगती है।”
उन्होंने सुरक्षित वातावरण को स्वस्थ विचारों और विकास से जोड़ते हुए कहा, “एक सुरक्षित माहौल में ही कोई स्वस्थ चिंतन भी हो सकता है, स्वस्थ विचारों को जमीनी धरातल पर उतारा जा सकता है और स्वस्थ माहौल में ही हम एक समृद्धि की परिकल्पना को भी साकार कर सकते हैं।”
योगी आदित्यनाथ ने अपने वक्तव्य में यूपी पुलिस के मूल संदेश का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “UP Police का जो theme है वह भी यही है - आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प।” उनके इस बयान में सुरक्षा को बेहतर सामाजिक वातावरण और विकास की प्रक्रिया से जोड़ते हुए कानून-व्यवस्था की भूमिका पर जोर दिया गया।
Add Comment