अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बोले- संगीत नहीं सीख पाया, इसका बहुत दुख है

मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपनी अदायगी और दमदार आवाज से मनोरंजन जगत में खास पहचान रखते हैं। अभिनेता ने हाल ही में संगीत सीखने और वाद्य यंत्र बजाने की अपनी एक अधूरी इच्छा के बारे में बताया। क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति-18' के आगामी एपिसोड में अभिनेता ने बताया कि संगीत में गहरी रुचि होने के बावजूद वे इस कला को नहीं सीख पाए, जिसका उन्हें आज भी दुख है। दरअसल, शो के दौरान अभिनेता ने कंटेस्टेंट कृतज्ञा नैयर के साथ हुई बातचीत में इस बात का खुलासा किया था। कृतज्ञा ने बच्चन साहब से शो पर पॉपुलर गेम 'दिस और दैट' खेलने की रिक्वेस्ट की थी।

कृतज्ञा नैयर ने मेगास्टार से कहा, "सर, मेरी आपसे एक रिक्वेस्ट है। मैंने आपको बताया था कि मैं कंटेंट बनाता हूं। सर, आपसे बड़े कंटेंट क्रिएटर इस देश में कोई नहीं है।"

कृतज्ञा नैयर ने मेगास्टार को बताया कि वह यह गेम खेलना ही इसलिए चाहते हैं ताकि वह भी एक रील बना सकें और कुछ फॉलोअर्स बढ़ा सकें।

शो के दौरान कृतज्ञा नैयर ने बच्चन साहब से पूछा कि क्या वह अपने अतीत के किसी एक दिन को फिर से जीना पसंद करेंगे या ऐसा कोई दिन जीना चाहेंगे जो उन्होंने कभी जिया ही नहीं, लेकिन हमेशा से जीने की इच्छा रही हो।

इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा, "सर, सच कहें तो हमारे जीवन में इतनी घटनाएं हुई हैं कि पता नहीं कौन सा दिन दोबारा जीना चाहेंगे और दूसरा हिस्सा है कि ऐसा कोई दिन जीना जो अब तक नहीं जिया।"

आगे अभिनेता ने बताया कि उनको संगीत सीखने की काफी इच्छा थी, जो कि अधूरी रह गई। उन्होंने कहा, "सर, संगीत हमने नहीं सीखा है और उसकी बहुत ख्वाहिश थी। जब हम संगीतकारों और गीतकारों को सुनते हैं तो कहते हैं, ‘इतना बढ़िया कैसे गाते हैं?’ ये सब हमने कभी सीखा ही नहीं।"

अमिताभ ने आगे कहा, "घर में, संगीत सीखने के लिए जितने यंत्र होने चाहिए, वो सब इक्ट्ठा करके रखे हुए हैं। 

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.