राष्ट्रीय खेल दिवस : 19 यू.पी. गर्ल्स बटालियन एन.सी.सी. की कैडेटों एवं महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया

दिनांक 29 अगस्त 2026 को शशि भूषण बालिका डिग्री कॉलेज में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जन्म-जयंती के अवसर पर *राष्ट्रीय खेल दिवस* के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 19 यू.पी. गर्ल्स बटालियन एन.सी.सी. की कैडेटों एवं महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं NCC कैडेटों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।


इस अवसर पर 19 यू.पी. गर्ल्स बटालियन NCC की कैडेटों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में शटल दौड़ स्पून एवं मार्बल रेस, रस्साकशी (Tug of War) तथा स्किपिंग जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं एवं कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी अधिकारी मेजर (प्रो.) ऋचा मिश्रा  के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया गया। उनके मार्गदर्शन में सभी कैडेटों एवं छात्राओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। खेलों के माध्यम से प्रतिभागियों में सहयोग, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिला।


इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या (प्रो.) चन्दना बोस , प्रो. आरती कनौजिया, डॉ रागिनी श्रीवास्तव | प्रो. बिन्दु, डॉ. सौरभ कुमार मिश्रा, डॉ. अंशुल सिंह, श्रीमती नीतू शुक्ला , डॉ मोनिका सिंह  एवं शिक्षिकाए , शिक्षकगण उपस्थित रहे |


छात्राओं एवं NCC की ओर से Sgt. आयुषी  सिंह, कंचन गौतम, ज्योति रावत, कोमल गुप्ता, नमिता यादव, सेजल पा संजू यादव , गौरी कनौजिया ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रम की गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।


प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को खेलों के महत्व तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक किया गया।


राष्ट्रीय खेल दिवस का यह आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.