Breaking News :

अपनी सांस की सेहत का रखें ख्याल, धूल-धुएं से बचाव के साथ अपनाएं ये आसान उपाय

मुंबई 26/11 हमला: हाफिज सईद समेत 6 पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ गैर-मौजूदगी में ट्रायल शुरू, BNSS के तहत कार्रवाई......

अयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर-1 शि यू ची को हराया, BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का 5-0 से शानदार आगाज

बिहार कैबिनेट बैठक : सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 1 लाख रुपये, करना होगा ये काम

1984 दंगों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के CWC प्रस्ताव को लेकर अमित शाह का हमला, बोले- तुष्टीकरण की राजनीति अब नहीं चलेगी

सीएम धामी की बड़ी सौगात रक्षाबंधन पर , 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा

India’s ‘Smart’ Cancer Drug RK-251 Targets Tumour Cells, Spares Healthy Tissue

Uttarakhand on Alert as Heavy Rain Disrupts Dehradun

बंदूक नहीं, सोच है नया हथियार: ‘दिमागी नक्सलवाद’ पर बड़ी चेतावनी

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 20 August 2026

सीएम धामी की बड़ी सौगात रक्षाबंधन पर , 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर 28 एवं 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।


उत्तराखंड शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में यात्रा के लिए कोई किराया नहीं देना होगा।


रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके एवं परिजनों से मिलने के लिए यात्रा करती हैं। राज्य सरकार की इस पहल से उन्हें सुरक्षित, सुगम एवं निशुल्क सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। सरकार का उद्देश्य पर्व के दौरान महिलाओं के आवागमन को आसान बनाना तथा उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करना है।


इस संबंध में अपर सचिव उत्तराखंड शासन रीना जोशी ने शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किए जाने के फलस्वरूप उत्तराखंड परिवहन निगम को होने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। परिवहन विभाग ने निगम को शासनादेश के अनुरूप तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों के लिए धामी सरकार का यह निर्णय महिला सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.