Licensed Pistol Fires During Varanasi Airport Screening, Two Injured
भारत की ऊर्जा और अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी: विशाल सिंह
लखनऊ, 15 अगस्त 2026
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना निदेशक, उत्तर प्रदेश, विशाल सिंह ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत ने 80 वर्षों का सफर पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में 80 वर्ष की उम्र अधिक हो सकती है, लेकिन किसी देश के लिए यह अवस्था युवा या तरुण अवस्था मानी जा सकती है। उन्होंने कहा कि भारत के दुनिया के सबसे युवा देशों में होने पर हमें गर्व है और देश में युवापन की ऊर्जा मौजूद है।
विशाल सिंह ने कहा कि युवा देश होना अपने साथ अवसर के साथ-साथ चुनौती भी लेकर आता है। युवा अवस्था की ऊर्जा बहुत अधिक होती है और युवाओं की अपेक्षाएं भी अलग होती हैं। ऐसे में देश को युवाओं की ऊर्जा और उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप आगे बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति को अपने दायित्व और कर्तव्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाना होगा।
उन्होंने कहा कि चाहे कोई व्यक्ति राजकीय दायित्व में हो या व्यक्तिगत जिम्मेदारी निभा रहा हो, सभी को इस चुनौती को स्वीकार करते हुए अपनी भूमिका के प्रति सजग रहना होगा। युवाओं की चुनौतियों और अपेक्षाओं को समझकर देश को उसी दिशा में आगे ले जाना एक बड़ी जिम्मेदारी है।
विशाल सिंह ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और सूचना विभाग अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे और इन अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होंने अपने संबोधन के अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
Add Comment