हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी
अखिलेश यादव से मिले मोहम्मद जुनैद, वायरल वीडियो ने फिर बटोरी सुर्खिया
नई दिल्ली, 29 जुलाई 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ हुए छात्र आंदोलन के दौरान चर्चा में आए मोहम्मद जुनैद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से हुई मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है। मुलाकात के बाद जुनैद ने अपने Instagram अकाउंट पर अखिलेश यादव के साथ एक वीडियो साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींचा। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "आज मुलाक़ात हुई एक ऐसे रहनुमा से, जिनकी सोच में जनता और दिल में वतन बसता है. लम्हा छोटा था मगर यादगार बन गया, जब सामना अखिलेश यादव जी से हुआ."** पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मुलाकात को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और वीडियो लगातार साझा किया जा रहा है।
मोहम्मद जुनैद उस समय लोगों की नजरों में आए थे, जब जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान वह अपने साथियों के साथ प्रदर्शनकारियों के लिए पानी, ब्रेड पकौड़ा और अन्य खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध कराते दिखाई दिए थे। उनके इस प्रयास की सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सराहना की थी। आंदोलन के बाद जुनैद ने आरोप लगाया था कि प्रदर्शनकारियों की मदद करने की वजह से उनके परिवार को पुलिस कार्रवाई और पूछताछ का सामना करना पड़ा। हालांकि, गाजियाबाद पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उनके पिता को केवल सामान्य पूछताछ के लिए बुलाया गया था और प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया था। पुलिस ने गिरफ्तारी से जुड़े दावों को भी गलत बताया था।
मोहम्मद जुनैद मालिक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव के निवासी हैं। उनके पिता खेती-किसानी करते हैं और परिवार साधारण पृष्ठभूमि से जुड़ा है। उन्होंने गाजियाबाद के सुंदरप कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की है। जुनैद स्वयं को एडवोकेट बताते हैं और ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम (JSE) सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे हैं। अखिलेश यादव से हुई हालिया मुलाकात के बाद उनका नाम एक बार फिर सोशल मीडिया और राजनीतिक चर्चाओं में प्रमुखता से सामने आया है।
Add Comment