ICC अवॉर्ड की रेस में शुभमन गिल समेत तीन स्टार खिलाड़ियों की एंट्री

नई  दिल्ली, 13 जुलाई 2026


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जून महीने के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए आईसीसी ने ‘मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड के लिए तीन खिलाड़ियों के नाम घोषित किए हैं। इस सूची में भारत के कप्तान शुभमन गिल, बांग्लादेश के ऑलराउंडर मोसाद्देक हुसैन और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ शामिल हैं। तीनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने देशों के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए इस प्रतिष्ठित सम्मान की दावेदारी मजबूत की है.


अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में शुभमन गिल का बल्ला लगातार रन बरसाता रहा। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एकमात्र टेस्ट में उन्होंने 126 रन की शतकीय पारी खेली, जो उनके टेस्ट करियर का 11वां शतक रहा। इसके बाद वनडे सीरीज में भी उन्होंने शानदार लय बरकरार रखी। धर्मशाला में नाबाद 84 रन और लखनऊ में 154 रन की दमदार पारी की बदौलत उन्होंने सिर्फ दो मुकाबलों में 238 रन बनाए। ऐंठन की परेशानी के बावजूद गिल ने तेज बल्लेबाजी जारी रखी और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया, जबकि भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की।


चार साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे मोसाद्देक हुसैन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश की ऐतिहासिक 2-1 वनडे सीरीज जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पहले मैच में उन्होंने नाबाद 86 रन बनाने के साथ दो विकेट भी लिए और पूरी सीरीज में 157 रन बनाकर टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। वहीं, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 टेस्ट सीरीज जीत में सबसे ज्यादा 16 विकेट झटके। लॉर्ड्स टेस्ट में 70 रन देकर छह विकेट लेने का उनका प्रदर्शन खास रहा और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का सम्मान मिला।


जून महीने के दौरान तीनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में यादगार प्रदर्शन किया और टीम की सफलता में अहम योगदान निभाया। अब क्रिकेट प्रेमियों की नजर आईसीसी के फैसले पर रहेगी कि जून महीने का ‘मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड आखिर किस खिलाड़ी के नाम होता है।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.