Breaking News :

Ebola Outbreak Spreads Further in DR Congo

DRDO Successfully Tests Long-Range Guided Pinaka Rocket

पूर्व ARTO के घर विजिलेंस का बड़ा छापा, 35 करोड़ की संपत्ति का खुलासा।

Nissan Tekton हुई लान्च, जानिए फीचर्स और कीमत के बारे में

Yogini Ekadashi 2026: 10 या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी कब है? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

कुछ लोग विरासत को अपमानित करते हैं, हिंदू परंपरा व सनातन को कोसना उनका जीवन का ध्येय: योगी

ईरान : पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक, इराक से ईरान लाया गया पार्थिव शरीर

मेलबर्न : 30,000 भारतीयों से बोले PM मोदी, 'भारत पासपोर्ट का रंग देखकर मदद नहीं करता...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती,शिक्षा और अंतरिक्ष सहयोग को लेकर कई बड़े ऐलान किए

GPA से प्रॉपर्टी ट्रांसफर पर सख्ती, स्टाम्प ड्यूटी चोरी रोकने के लिए दिल्ली सरकार के नए निर्देश

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 09 July 2026

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती,शिक्षा और अंतरिक्ष सहयोग को लेकर कई बड़े ऐलान किए

मेलबर्न: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के बीच गुरुवार को मेलबर्न में हुई वार्ता के बाद दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण समझौतों की घोषणा की है। दोनों नेताओं ने रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, साइबर सुरक्षा, महत्वपूर्ण तकनीकों और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने इस मौके पर आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ी सूचनाओं के आदान-प्रदान को बढ़ाने का भी फैसला किया है।

PM मोदी ने जताया अल्बानीज का आभार

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर अपने स्वागत के लिए प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज का आभार व्यक्त किया।

भारत को ऑस्ट्रेलिया से मिलेगा यूरेनियम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऊर्जा सहयोग को नई दिशा देते हुए दोनों देशों ने ऑस्ट्रेलियाई यूरेनियम के भारत को निर्यात का रास्ता साफ कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने 2015 के भारत-ऑस्ट्रेलिया नागरिक परमाणु सहयोग समझौते के तहत शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए यूरेनियम निर्यात को मंजूरी देने वाली व्यवस्था पर हस्ताक्षर किए हैं।

Thank you Melbourne!

Thank you Australia!

Today was electrifying… pic.twitter.com/O83XPoScgb
— Narendra Modi (@narendramodi) July 9, 2026

संयुक्त बयान के अनुसार, दोनों देशों ने यूरेनियम निर्यात के लिए जरूरी प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। यह निर्यात केवल शांतिपूर्ण उपयोग के लिए होगा और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की निगरानी और सुरक्षा मानकों के तहत किया जाएगा।

ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा पर बढ़ेगा सहयोग

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। दोनों देशों ने क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने, नवीकरणीय ऊर्जाAustralia को बढ़ावा देने और ऊर्जा व्यापार को खुला रखने पर जोर दिया। दोनों देशों ने माना कि भविष्य में ऊर्जा प्रणालियों का अधिक विद्युतीकरण ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने क्षेत्रीय ऊर्जा बाजारों को मजबूत करने और भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखला बनाए रखने की जरूरत पर सहमति जताई।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.