Breaking News :

Ebola Outbreak Spreads Further in DR Congo

DRDO Successfully Tests Long-Range Guided Pinaka Rocket

पूर्व ARTO के घर विजिलेंस का बड़ा छापा, 35 करोड़ की संपत्ति का खुलासा।

Nissan Tekton हुई लान्च, जानिए फीचर्स और कीमत के बारे में

Yogini Ekadashi 2026: 10 या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी कब है? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

कुछ लोग विरासत को अपमानित करते हैं, हिंदू परंपरा व सनातन को कोसना उनका जीवन का ध्येय: योगी

ईरान : पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक, इराक से ईरान लाया गया पार्थिव शरीर

मेलबर्न : 30,000 भारतीयों से बोले PM मोदी, 'भारत पासपोर्ट का रंग देखकर मदद नहीं करता...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती,शिक्षा और अंतरिक्ष सहयोग को लेकर कई बड़े ऐलान किए

GPA से प्रॉपर्टी ट्रांसफर पर सख्ती, स्टाम्प ड्यूटी चोरी रोकने के लिए दिल्ली सरकार के नए निर्देश

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 09 July 2026

ICC टी20 रैंकिंग: ईशान किशन नंबर-1, अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर कायम

नई  दिल्ली, 8 जुलाई 2026


आईसीसी की ताजा टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी मजबूत मौजूदगी बरकरार रखी है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि अभिषेक शर्मा ने भी दूसरा स्थान कायम रखा है। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे, इंग्लैंड के फिल साल्ट चौथे और श्रीलंका के पाथुम निसांका पांचवें स्थान पर हैं। वहीं भारत के तिलक वर्मा छठे और इंग्लैंड के जोस बटलर सातवें स्थान पर मौजूद हैं।


भारत के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में नाबाद 76 रन बनाने वाले इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज जैकब बेथेल को रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है। वह सात स्थान की छलांग लगाकर आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श नौवें और दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस दसवें स्थान पर काबिज हैं।


टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान पहले और पाकिस्तान के अबरार अहमद दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के आदिल रशीद एक स्थान की बढ़त के साथ तीसरे और ऑस्ट्रेलिया के एडम जांपा चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत के वरुण चक्रवर्ती दो स्थान नीचे खिसककर पांचवें स्थान पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस और दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बोश को एक-एक स्थान का फायदा मिला है और वे क्रमशः छठे व सातवें स्थान पर हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह दो स्थान फिसलकर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर हैं।


भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के अभी दो मुकाबले शेष हैं। ऐसे में आगामी मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का असर अगली आईसीसी टी20 रैंकिंग पर पड़ सकता है और अगले अपडेट में कई स्थानों पर बदलाव देखने को मिलने की संभावना बनी हुई है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.