Breaking News :

Building Tomorrow: India’s Push for a Future-Ready Digital Economy

Amit Shah Applauds India’s Impressive 7.7% GDP Growth

गोंडा को ₹516 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

दिल्ली : जंतर-मंतर पर एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है कॉकरोच जनता पार्टी

Sawan Shivratri 2026: इस साल जाने सावन शिवरात्रि है कब ? जलाभिषेक का नोट करें डेट,मुहूर्त

ऑयल इंडिया ने अंडमान में खोजा प्राकृतिक गैस का दूसरा भंडार, समुद्र के नीचे मिला खजाना

श्रेयस अय्यर बने टी20 कप्तान और वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया घोषित

पटना फायरिंग मामला: सरेंडर करने कोर्ट पहुंचे खान सर, समय खत्म होने पर अब सोमवार को होगी सुनवाई

धामी सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेदबदल, नौ आईजी समेत कुल 13 आईपीएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव

Pawan Singh’s Growing Political Role Sparks Speculation Over Future MLA Prospects

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Saturday, 06 June 2026

धामी सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेदबदल, नौ आईजी समेत कुल 13 आईपीएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव

उत्तराखंड सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेदबदल किया है. नौ आईजी समेत कुल 13 आईपीएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है जबकि पांच पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. बड़े फेरबदलों में आईपीएस निवेदिता कुकरेती को अब कुमाऊं रेंज की जिम्मेदारी दी गई है जबकि इधर देहरादून को भी नया एसपी ट्रैफिक मिला है. आईपीएस जितेंद्र चौधरी अब देहरादून की यातायात व्यवस्था संभालेंगे.


आईपीएस निवेदिता कुकरेती पुलिस महकमे में आईजी एसडीआरएफ और गृह विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. आईजी रिदि्ध अग्रवाल को आईजी कुमाऊं से ट्रांसफर करते हुए अब आईजी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है. आईजी विम्मी सचदेवा से अब कानून व्यवस्था का चार्ज हटाते हुए उन्हें पुलिस दूर संचार व फायर सर्विस का प्रभार दिया गया है. आईजी कृष्ण कुमार वीके आईजी यातायात व जीआरपी का चार्ज दिया गया है.


वह अब तक पुलिस दूरसंचार के आईजी थे. आईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे का भार कम करते हुए उनसे पीएसी और सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की जिम्मेदारी हटाई गई है. आईजी अनंत शंकर ताकवाले को आईजी प्रशिक्षण के साथ-साथ अब आईजी सीआईडी का चार्ज भी दिया गया है.


आइजी सुनील कुमार मीणा से कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी हटाते हुए उन्हें अब आईजी कार्मिक, पीएसी और सचिव पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का प्रभार दिया गया है. आईजी योगेंद्र सिंह रावत को आईजी कुंभ मेला हरिद्वार के साथ-साथ आईजी एसडीआरएफ का चार्ज दिया गया है. हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए आईजी बरिंदरजीत सिंह के पास अब आईजी पुलिस मुख्यालय और पुलिस आधुनिकीकरण का जिम्मा भी होगा.


एएसपी लोकजीत सिंह को एएसपी कानून व्यवस्था का जिम्मा देकर मुख्यालय भेजा गया है. एसएसपी कुंभ मेला आयुष अग्रवाल को अब कमांडेंट 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार की जिम्मेदारी भी दी गई है. एसपी हरीश वर्मा से कमांडेंट 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार का चार्ज हटाते हुए कमांडेंट आईआरबी प्रथम बनाकर भेजा गया है. एसपी अमित श्रीवास्तव-प्रथम को डिप्टी कमांडेंट आईआरबी प्रथम से ट्रांसफर कर एसपी सीआईडी सेक्टर देहरादून का चार्ज दिया गया है. एएसपी बीर सिंह को डिप्टी कमांडेंट 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से ट्रांसफर कर डिप्टी कमांडेंट आईआरबी प्रथम रामनगर भेजा गया है. एएसपी विमल आचार्य डिप्टी को कमांडेंट आईआरबी प्रथम से ट्रांसफर कर डिप्टी कमांडेंट पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है. एएसपी शांतनु पाराशर को डिप्टी कमांडेंट एसडीआरएफ से अब एएसपी साइबर क्राइम बनाया गया है जबकि एएसपी अंकुश मिश्रा अब एएसपी इंटेलीजेंस मुख्यालय में तैनात होंगे. वह अभी तक एएसपी कानून व्यवस्था के तौर पर पुलिस मुख्यालय में तैनात थे.

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.