Breaking News :

Viral Video After Surya Chauhan Murder Leads to Swift Police Crackdown

ममता बनर्जी का टीएमसी को टूटने से बचाने के लिए संगठन में करेंगी फेरबदल

उत्तराखंड न्यूज़ : चारधाम यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र हो ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद‘: सीएम धामी

विभुवन संकष्टी चतुर्थी 2026 : अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त का शुभ संयोग

SBI चेयरमैन का बड़ा बयान, कहा- 'फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव न होना अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर'

सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का किया ट्रांसफर

दिल्ली मालवीय नगर आग त्रासदी: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, अब तक 21 की मौत

IIM Indore to Decode the Success Story of Teen Cricket Sensation Vaibhav Suryavanshi

Fazilnagar Set for Historic Identity Shift as CM Yogi Announces New Name

India Draws a Firm Line on Nepal Border Dispute

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Wednesday, 03 June 2026

दिल्ली मालवीय नगर आग त्रासदी: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, अब तक 21 की मौत

दिल्ली के मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में हुई आगजनी की घटना में कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, घायलों को साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद मृतकों और पीड़ितों के परिजनों में हड़कंप मच गया है। ऐसे ही जब एक शख्स इस भीषण अग्निकांड के बाद अपने परिजनों को खोजते हुए मैक्स अस्पताल पहुंचा तो उसे भयंकर शोक से गुजरना पड़ा। शख्स ने बताया कि उसके परिवार के कई लोगों की मौत हो गई है। ये सभी उसी इमारत में ठहरे हुए थे, जहां आग लगी थी। पीड़ित ने कहा कि 6 लोगों के शव अस्पताल पहुंचाए जा चुके हैं और 2 लोग अभी भी लापता हैं। मेरी बेटी और उसकी बेटी लापता हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिल रही है। मेरी बेटी और उसके दामाद के पिता अस्पताल में भर्ती थे, उन्हीं से मिलने के लिए ये लोग बेंगलुरु से कल रात दिल्ली आए थे। रात 8:28 बजे मेरी बेटी से बात हुई थी। तब उसने बताया था कि सभी लोग सो रहे हैं। बाद में मेरे पास पुलिस का फोन आया कि चार मोबाइल फोन मिले हैं। जब मैंने उनकी जानकारी देखी तो वे सभी हमारे परिवार के लोगों के थे।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि अस्पताल में परिजनों को देखने नहीं दिया जा रहा है। छह लोग रात में ही अस्पताल लाए गए थे और सुबह दो अन्य लोगों को लाया गया।

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, बुधवार सुबह 8:48 बजे मालवीय नगर स्थित 'फ्लोरिश स्टे बी एंड बी' में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को मौके पर लगाया गया।

पुलिस, दमकल विभाग और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.