आईपीएल 2026:पैट कमिंस हुए वैभव सूर्यवंशी के फैन बोले ;'मेरा नया पसंदीदा खिलाड़ी',

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले 15 साल के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेशक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक डेब्यू नहीं किया है। लेकिन, आईपीएल और अंडर-19 और भारत ए के लिए खेलते हुए अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर पूरी दुनिया में अपने प्रशंसक बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और आईपीएल में एसआरएच की कप्तानी कर रहे पैट कमिंस सूर्यवंशी के नए फैन बॉय हैं। आईपीएल 2026 में शनिवार को शाम का मुकाबला जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला गया। एसआरएच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। आरआर के लिए पारी की शुरुआत करने आए वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों पर शतक लगा दिया। वैभव ने 37 गेंदों की अपनी पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाते हुए 103 रन की पारी खेली। इसी पारी की बदौलत आरआर 228 रन बना सकी। एसआरएच ने 5 विकेट पर 229 रन बनाकर 9 गेंद पहले मैच 5 विकेट से जीत लिया।

एसआरएच ने बेशक मैच जीत लिया था, लेकिन वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विपक्षी टीम के कप्तान पैट कमिंस को अपना फैन बना लिया।

मैच के बाद पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "वह मेरा नया पसंदीदा खिलाड़ी है। उसे बल्लेबाजी करते देखना काफी शानदार और मनोरंजक है। वह बहुत शानदार है। उसके करियर की शानदार शुरुआत हुई है और उसे बहुत आगे जाना है। उसमें अकेले दम मैच छीन लेने की क्षमता है।"

पैट कमिंस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़े, सफल और सम्मानित कप्तान के रूप में जाने जाते हैं। उनकी प्रशंसा वैभव के लिए निश्चित रूप से उत्साहजनक है।

कमिंस ने शनिवार को आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेला। उनकी टीम में मौजूदगी ने निश्चित तौर पर एसआरएच की गेंदबाजी को मजबूत किया है। आरआर के खिलाफ कमिंस ने 4 ओवर में मात्र 27 रन देकर कप्तान रियान पराग का विकेट लिया था।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.