Breaking News :

Women's Reservation - मोदी सरकार ने संशोधन विधेयक का मसौदा जारी किया, लोकसभा सीटें बढ़ाकर 850 करने का लक्ष्य

नोएडा मामला : ₹20,000 सैलरी वाले फर्जी मैसेज से भड़का मजदूरों का प्रदर्शन

पटना: 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी लेंगे सीएम पद की शपथ, ये रही संभावित मंत्रियों की लिस्ट

एनडीए विधायक दल के नेता बनने पर नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया : सफर 6 से घटकर 2.5 घंटे मात्र

सम्राट चौधरी ही बिहार के नए सीएम, औपचारिक घोषणा होना बाकी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का पीएम मोदी द्वारा भव्य उद्घाटन, जनता को किया समर्पित

PM मोदी देहरादून दौरा : एलिवेटेड रोड पर रोड शो जारी, फूल बरसाकर भव्य स्वागत

भारत-यूएई के बीच ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार विस्तार और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा

'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन': ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ा देश,जहां महिला शक्ति को समर्पित बड़ा फैसला लिया जाने वाला है: PM मोदी

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 14 April 2026

पटना: 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी लेंगे सीएम पद की शपथ, ये रही संभावित मंत्रियों की लिस्ट

नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. अब सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम होंगे. जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी 15 अप्रैल यानि कल बिहार लोक भवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और मंत्रिमंडल की संभावित सूची भी सामने आने लगी है.


जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी के साथ-साथ वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी भी कल मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. बताया जा रहा है कि विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी डिप्टी सीएम बन सकते हैं. इसे नई सरकार के शुरुआती मंत्रिमंडल का हिस्सा माना जा रहा है. सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की जा रही है. कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है, जबकि कुछ अनुभवी नेताओं को भी जगह दी जाएगी.


बता दें, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. बिहार लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. हालांकि, पूरी मंत्रिमंडल सूची को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है. फिलहाल, सभी की नजरें कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह और अंतिम सूची पर टिकी हुई हैं, जिससे नई सरकार की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.


जानकारी के अनुसार बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया के तहत 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी सीएम पद की शपथ लेंगे. वहीं उनके अलावा कल ही विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी भी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे.

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.